फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   134A: Students-guardians trapped in the nos of schools, yes of the department

134ए : स्कूलों की न, विभाग की हां के फेर में फंसे विद्यार्थी-अभिभावक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
134A: Students-guardians trapped in the nos of schools, yes of the department
134ए का मुद्दा विद्यार्थियों, अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षा विभाग की परेशानी बढ़ाने वाला है। निजी स्कूल संचालक दाखिला देने से इंकार कर रहे हैं, शिक्षा विभाग दाखिला दिलवाने का दावा कर रहा है, इनके फेर में विद्यार्थी और उनके अभिभावक परेशान हो रहे हैं। इसके तहत शनिवार को विद्यार्थियों का दाखिला करवाने के लिए अभिभावक निजी स्कूल पहुंचे। मगर, निजी स्कूलों ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को दाखिला देने के लिए इंकार कर दिया। इसके बाद अभिभावक शिक्षा सदन कार्यालय अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। वहां शनिवार की छुट्टी होने के कारण कोई सुनवाई नहीं हुई। वहां से अभिभावकों को सोमवार को शिक्षा सदन में आने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि गत दिवस ही निजी स्कूल संचालकों ने कह दिया था कि जब तक सरकार उनकी समस्याओं को दूर नहीं कर देती है या फिर कोर्ट की ओर से कोई नतीजा नहीं आता है, तब तक उनकी ओर से विद्यार्थियों को दाखिला नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले फीस बढ़ोतरी मामले को लेकर भी अभिभावकों को काफी परेशान होना पड़ा था। अंत अभिभावकों को पूरी फीस भी देनी पड़ी थी। इसके बाद अब निजी स्कूल और सरकार के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति पैदा हो गई। इस बार भी विद्यार्थियों के भविष्य पर तलवार लटकी हुई है। एक ओर विभाग विद्यार्थियों को दाखिला दिलवाने का दावा कर रहा है, वहीं निजी स्कूल संचालक इंकार कर रहे हैं। अभी मामले में कोई समाधान निकलता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक बोले-
बेटी तीसरी कक्षा में पढ़ती है। उसने 134ए की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जब वह अलॉट हुए स्कूल में दाखिला करवाने के लिए गए तो वहां से लौटा दिया गया। अब शिक्षा सदन आएं हैं तो यहां पर छुट्टी है।

-विनोद कुमार।
मेरे बच्चे का भी लिस्ट में नाम आया है। जब स्कूल गया और काम बताया तो स्कूल वालों ने छुट्टी होने की बात कही। अब कल रविवार है तो सोमवार को स्कूल में जाकर दाखिले के बारे में बात करेंगे कि क्या कुछ होता है।
- संजीव।
जितने भी विद्यार्थियों का चयन हुआ है और स्कूल अलॉट हुए हैं, सभी विद्यार्थियों को दाखिला दिलवाया जाएगा।
-अनूप जांगड़ा, डीईईओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed