फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नववर्ष पर कई घरों में गूंजी किलकारियां, नए मेहमान के साथ मनाया नववर्ष का जश्र

नववर्ष पर कई घरों में गूंजी किलकारियां, नए मेहमान के साथ मनाया नववर्ष का जश्र

Wed, 02 Jan 2019 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
नववर्ष पर कई घरों में गूंजी किलकारियां, नए मेहमान के साथ मनाया नववर्ष का जश्र
नववर्ष पर गूंजी किलकारियां, नए मेहमान के साथ मनाया जश्न
विज्ञापन

फोटो नंबर : 40 से 43
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। नववर्ष की पहली सुबह कई लोगों के घरों में नई उमंगे व तरंगे लेकर आई, मगर कई परिवार ऐसे हैं जिनके यहां इस दिन नन्हे मेहमान के कदम पड़े हैं। कई परिवारों के घर मंगलवार को लड़के तो कइयों के घर लड़कों ने जन्म लिया। जिलेभर में करीब 40 से अधिक ऐसे परिवार हैं जिनके यहां महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। परिवार सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं है।
नव वर्ष के आगमन के साथ ही जिले में कई प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों में कई बच्चों ने जन्म लिया, लेकिन जिले के सरकारी अस्पतालों में शाम करीब 7 बजे तक 18 बेटों व 19 बेटियों ने जन्म लिया। अगर शहर नागरिक अस्पताल की बात करें तो दोपहर 3 बजे तक वहां 6 बेटों व 4 बेटियों ने जन्म लिया था।
विज्ञापन

फोटो - 40
लालड़ू के नजदीकी गांव जारतना निवासी एक महिला ने शहर नागरिक अस्पताल में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे एक बेटे को जन्म दिया। बेटे को जन्म देने के बाद महिला ने कहा कि उनके घर में बेटे के जन्म से पूरा परिवार बेहद खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो - 41
शहर की मोती नगर निवासी एक महिला ने शहर नागरिक अस्पताल में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक बेटी को जन्म दिया। महिला ने बताया कि बेटी के जन्म से वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि नए साल के पहले दिन उनके घर पर मां लक्ष्मी के रूप में बेटी आने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
फोटो - 42
पंजाब के नाबा के गांव ककराला निवासी एक महिला ने शहर नागरिक अस्पताल में मंगलवार सुबह करीब 12 बजे एक बेटी को जन्म दिया। महिला ने बताया कि बेटी के जन्म से वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां उनके लिए बेटे के समान हैं।

फोटो - 43
शहर के गांव धुरकड़ा निवासी एक महिला ने शहर नागरिक अस्पताल में मंगलवार सुबह करीब पौने पांच बजे एक बेटे को जन्म दिया। महिला ने बताया कि उनके घर पर बेटा पैदा होने से वह और उनका परिवार बहुत खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed