फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   एशियन गेम्स में रोहित तो, पैरा शूटिंग इंटरनेशनल में दीपक रहे दमदार

एशियन गेम्स में रोहित तो, पैरा शूटिंग इंटरनेशनल में दीपक रहे दमदार

Mon, 31 Dec 2018 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
एशियन गेम्स में रोहित तो, पैरा शूटिंग इंटरनेशनल में दीपक रहे दमदार
अलविदा-2018.............
विज्ञापन

एशियन गेम्स में रोहित तो पैरा शूटिंग इंटरनेशनल में दीपक रहे दमदार
- खेलों के मामले में अंबाला को विश्व पटल पर मिली पहचान
- खेल योजनाओं ने भी बढ़ाया हौसला, स्कूल स्तर पर खेल सुविधाएं नदारद
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। साल 2018 खेलों के मामले में अंबाला को विश्व पटल पर अपनी पहचान दे गया। खेलों के मामले में जहां एशियन गेम्स में नारायणगढ़ के रहने वाले सैनिक रोहित ने अपनी छाप छोड़ी, वहीं नेशनल और इंटरनेशनल में पैरा शूटर दीपक ने देश के लिए मेडल हासिल किया। दूसरी ओर स्कूल स्तर पर खेल सुविधाओं की बात करें तो कुछ खास उपलब्धि नहीं रही, जबकि संसाधनों के मामले में सरकारी स्कूल फिसड्डी ही साबित हुए हैं।
इस साल हुए एशियन गेम्स में देश के लिए मेडल जीतने वाले अंबाला (नारायणगढ़) नौकायन खिलाड़ी रोहित, जो सेना में तैनात हैं, ने कांस्य पदक जीतकर अंबाला का नाम विश्व पटल पर रोशन कर दिया। अंबाला पहुंचने अंबाला के निवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसी तरह अंबाला के पैरा शूटर दीपक सैनी ने भी इस साल नेशनल ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी निशानेबाजी से सभी को चौंका दिया। केरल में हुई नेशनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में दीपक ने एक गोल्ड, दो सिल्वर तथा एक ब्रांज मेडल जीता। इसी तरह बैंकॉक थाईलैंड में हुई इंटरनेशनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में दीपक सैनी ने देश के लिए कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

स्कूल नेशनल अंडर 19 फुटबाल में हरियाणा बना चैंपियन
अंबाला में हुई स्कूल नेशनल अंडर 19 फुटबॉल प्रतियोगिता मेें हरियाणा ने करिश्माई अंदाज में नेशनल चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 21 टीमों ने भाग लिया, जबकि फाइनल में हरियाणा ने ओडिशा को एक गोल से हराकर नेशनल चैंपियन का तमगा हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी सदी के बाद फ्री स्टाइल रेसलिंग
इसी साल अंबाला सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में फ्रीस्टाइल रेसलर खली द्वारा रेसलिंग प्रतियोगिता करवाई गई। करीब आधी सदी के बाद यह प्रतियोगिता अंबाला में हुई, जबकि अंतिम बार अंबाला कैंट के शास्त्री कॉलोनी (तत्कालीन) में यह आयोजन 1960 के आसपास किया गया था। इसके बाद साल 2018 में यह मौका आया, जब अंबाला के लोगों को फ्री स्टाइल देखने का मौका मिला।
-=--------
इन प्रोजेक्टों से उम्मीद
- अंबाला कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में फुटबॉल का पॉलीटर्फ मैदान बनाया जा रहा है, जिसे अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के हिसाब से बनाया जा रहा है।
- अंबाला कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बन रहा है।
- वार हीरोज स्टेडियम में ही इंटरनेशनल लेवल का ऑल वेदर स्वीमिंग पूल तैयार किया जा रहा है।
- इसी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ही रोलर स्केटिंग रिंग का निर्माण होगा।
- अंबाला कैंट के सुभाष पार्क के नजदीक अंतरराष्ट्रीय स्तर का बैडमिंटन हॉल करीब पच्चीस सालों के बाद मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed