{"_id":"5c0d69c8bdec2241a111c0c7","slug":"131544382920-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला से लापता छात्र रिश्तेदारों के घर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला से लापता छात्र रिश्तेदारों के घर पहुंचा
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला से लापता छात्र रिश्तेदारों के घर पहुंचा
पुलिस को मिली सूचना, परिजनों ने ली राहत की सांस
अंबाला कैंट। अंबाला से लापता हुआ केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में दसवीं का छात्र दीपवंश अपने रिश्तेदारों के पास पहुंच गया। परिजनों ने इस संबंध में बीसी बाजार चौकी में शिकायत दी थी, जिसके बाद छात्र की तलाश शुरू की थी। बताया जाता है कि दीपवंश का पिता प्रवेश कुमार नाथपा झाकड़ी में एमईए में बतौर जेई तैनात है, जबकि परिवार केई लाइन अंबाला कैंट में रहता है।
उल्लेखनीय है कि छात्र दीपवंश वीरवार को स्कूल में हुई परीक्षा ठीक से नहीं दे पाया। इसके बाद जब उससे बात की तो वह घबरा गया, जबकि इसके बाद शुक्रवार को भी उसने परीक्षा दी थी। बाद में अचानक दीपवंश संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। उसे कई जगह तलाशा, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। एसआई हरपाल सिंह ने बताया कि दीपवंश फिलहाल मुजफ्फरनगर में अपने रिश्तेदारों के पास चला गया है, जिसकी सूचना मिल चुकी है। परिजनों को भी बताया गया है, जबकि दीपवंश के अंबाला आने पर ही पता चल पाएगा कि वह क्यों घर से गया और किस तरह से अपने रिश्तेदारों के पास पहुंचा।