{"_id":"5bd8ba8ebdec2269945ca018","slug":"131540930190-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"%राजनीतिक कबड्डी का आखिरी साल, हर हाल में जीतना है मैच’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
%राजनीतिक कबड्डी का आखिरी साल, हर हाल में जीतना है मैच’
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘राजनीतिक कबड्डी का आखिरी साल, हर हाल में जीतना है मैच’
फोटो नंबर : 6, 8, 9, 33 व 34
भाजपा कार्यकर्ता के निवास पर चाय पीने पहुंचे सीएम मनोहर लाल
चाय की चुस्कियों के बीच कार्यकर्ताओं को बातों-बातों में चुनावों की तैयारियों में जुटने को बोल गए सीएम
सीएम के आते ही ट्विन सिटी में सुरक्षा चाक-चौबंद
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। ‘सरकार के चार वर्ष पूरे हो चुके हैं और राजनीतिक कबड्डी का यह आखिरी साल है, हमें जमकर मैच खेलना है और इस मैच में जीतना है।’ यह बात सीएम मनोहर लाल ने कैंट के सदर बाजार में चाय की चुस्कियों के बीच कार्यकर्ताओं से कही। उन्होंने कहा कि विभिन्न संगठनों व वर्गों को अन्य राजनीतिक दल आंदोलन की आड़ में भड़का रहे हैं, मगर कार्यकर्ताओं को इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
मंगलवार को कैंट के सदर बाजार में भाजपा कार्यकर्ता संजीव वालिया के निवास पर मंत्री अनिल विज के साथ पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने करीब 12 मिनट तक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार के चार वर्ष पूरे हुए हैं और इस अवधि में सरकार ने समाज के सभी वर्गों की अपेक्षाओं पर पूरा उतरने का प्रयास किया है। हरियाणा के इतिहास में किसी भी सरकार ने चार वर्ष के कार्यकाल में इतना कार्य नहीं किया, जितना वर्तमान सरकार ने किया है। व्यवस्था परिवर्तन के लिए सरकार ने इस अवधि में 31 नये कानून बनाए हैं और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली कुछ योजनाओं को समाप्त भी किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे चुनाव के इस वर्ष में राजनैतिक विरोधियों की गतिविधियों से घबराने के बजाय पूरी मेहनत से कार्य करें। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि संजीव वालिया व उनके पिता विश्व प्रकाश वालिया ने आरंभ से ही उनका राजनीतिक सहयोग किया है। इस दौरान डीसी शरणदीप कौर बराड़ा, एडीजीपी एवं आईजी अंबाला रेंज डॉ. आरसी मिश्रा सहित अधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय गुरुपर्व कमेटी के महासचिव बीएस बिंद्रा ने सीएम को सिरोपा व कृपाण देकर सम्मानित किया।
व्यवस्था संभालने में छूट गए पसीने
कार्यक्रम सदर बाजार चौक पर एक होटल के नीचे संजीव वालिया के निवास पर था। जगह कम थी और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सीएम की सुरक्षा को देखते हुए भारी सुरक्षा इंतजाम थे। जैसे ही सीएम घर में दाखिल हुए तो धक्का-मुक्की की स्थिति एक बार उत्पन्न हो गई। पुलिस एवं सीएम की सुरक्षा में लगे कमांडो को लोगों को संभालने में काफी दिक्कत हुई। इसी बीच डीसी, एडीजीपी व अन्य अधिकारी बामुश्किल ही मुख्य हॉल में दाखिल हुए जहां आयोजन था। घर में शोर इतना मचा कि मंत्री अनिल विज को स्वयं माइक थामकर सभी का शांत करवाना पड़ा। उनके आह्वान पर सभी अपनी कुर्सियों पर बैठे जिसके बाद सीएम ने संबोधित किया।
विज्ञापन
चाय की चुस्कियां और ड्राई फ्रू्ट खाया
चाय पर वालिया के निवास पर पहुंचे सीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ-साथ जमकर चाय की चुस्कियां भरीं और टेबल पर रखे ड्राई फ्रूट को चाव से खाया। इस दौरान मंत्री अनिल विज ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सीएम के साथ बारी-बारी करके मिलवाया।
--------------
फोटो नंबर 1 व 2
सीएम के आते ही ट्रैफिक व्यवस्था याद आई पुलिस को
बाजारों में ट्रैफिक कैसे नियंत्रित किया जाता है यह पुलिस ने मंगलवार सुबह सीएम आगमन से पहले करके दिखाया। एक भी चौपहिया वाहन भीड़भाड़ वाले सदर बाजार में सुबह 10 बजे से लेकर सीएम के करीब दो बजे जाने तक नजर नहीं आया। इन चार घंटों में जाम की समस्या से जूझ रहे सदर क्षेत्र की सड़कों पर न तो वाहनों की पार्किंग हुई, न ही बाजार में कोई जाम लगा। रोड बर्म पर खड़े कई वाहनों को पुलिस ने उठवा भी लिया, मगर दोपहर दो बजे के बाद सीएम के जाते ही व्यवस्था वापस पुराने ढर्रे पर लौट आई और शाम तक बाजार फिर से पार्किंग और जाम की समस्या से जूझने लगे। सदर क्षेत्र की सड़कों के किनारे वाहन खड़े रहे जबकि बाजार में भी जाम की स्थिति रही। बाजार में दिनभर चर्चा रही कि यदि पुलिस चाहे तो कुछ भी कर सकती है। सीएम आगमन से पहले पुलिस द्वारा पूरा ट्रैफिक कंट्रोल किया गया। यदि प्रतिदिन पुलिस केवल पीक ओवर में बाजार में उतरे तो यहां जाम की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।