फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   महिलाओं ने किया चांद का दीदार, पानी पीकर तोड़ा व्रत

महिलाओं ने किया चांद का दीदार, पानी पीकर तोड़ा व्रत

Sun, 28 Oct 2018 01:10 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने किया चांद का दीदार, पानी पीकर तोड़ा व्रत
महिलाओं ने किया चांद का दीदार, पानी पीकर तोड़ा व्रत
विज्ञापन

फोटो नंबर 17 से 25, 31, 32, 33, 39,40, 41
बाजारों में रही रौनक, नवविवाहित जोड़ों में दिखा उत्साह
पूर्ण विधिविधान के साथ की करवाचौथ व्रत की पूजा-अर्चना
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शनिवार को करवाचौथ पर निर्जला व्रत के बाद रात को सुहागिनों ने चांद का दीदार कर व्रत को खोला। इससे पहले शाम को महिलाओं ने मंदिरों व घरों में करवाचौथ के व्रत की कथा सुनी व थालियां बांटने की प्रथा निभाई। वहीं कई संस्था की महिलाओं की विंग ने करवाचौथ पर कार्यक्रम आयोजित कर गीतों पर नृत्य किया और खेलों में भाग लेते हुए करवा क्वीन व अन्य खिताब देकर सदस्यों को सम्मानित किया। बाजारों में महिलाओं ने अपने हाथों पर मेहंदी सजवाई और शृंगार के सामान वाली दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ लगी रही। जिन सुहागिनों के पति दूसरे देशों में थे, उन्होंने आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल कर अपने व्रत को खोला।
करतार नगर एसोसिएशन की ओर से प्रधान सोनिया त्रेहान के नेतृत्व में करवाचौथ का त्योहार मनाया गया। अग्रवाल फेलोशिप क्लब ने भी करवाचौथ मनाया। इस दौरान मोनिका गुप्ता को करवा क्वीन चुना गया। महिलाओं ने विभिन्न गीतों पर नृत्य किया। प्रधान नीतू गोयल, कविता अग्रवाल, रश्मी गोयल, शानू, आयूषी व अन्य मौजूद रहे। वहीं सिटी के अग्रवाल भवन में मंजू अग्रवाल की अध्यक्षता में करवाचौथ मनाया गया। इस अवसर पर रमेश, सुनीता मित्तल, ममता बंसल, वीनू बंसल, मोना बंसल, सुनीता बंसल, डॉ. वाणी अग्रवाल, अनु गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

वुमन सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से अध्यक्ष वीना ढल के नेतृत्व में करवाचौथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में रिश्तों में दरारें आती जा रही हैं व आपसी लगाव खत्म होता जा रहा है। करवाचौथ जो सदियों से चलता आ रहा है हमें प्रेरणा देता है कि रिश्ते अनमोल होते हैं इन्हें बचाकर रखना चाहिए। मौके पर वीना चड्डा, राजेंद्र कुमारी, विपिन नागपाल, रजनी कक्कड़, कोमल कक्कड़, दर्शना रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाविप नगर शाखा अंबाला शहर की महिला सदस्यों ने करवाचौथ मनाया जिसमें 40 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। महिला प्रमुख रीना कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम में भजन, गायन, नृत्य का आयोजन किया गया। पूजा जिंदल को करवा क्वीन के रूप में सम्मानित किया गया।
--------------------
नवविवाहित जोड़ों में उत्साह
पहला करवाचौथ का व्रत होने के कारण काफी उत्साहित हैं। पिछले कई दिनों से ही करवाचौथ की तैयारियों में लगे हुए हैं। मेघा ने बताया कि सुबह से व्रत रखा हुआ है और शाम को चांद देखने के बाद व्रत को खोलूंगी। तैयारियों में लगी हुई हूं।
-मेघा और अमित नव विवाहित।
--------------
नई रीति रिवाज से काफी उत्साहित
नया परिवार है, नये रीति रिवाज हैं, काफी उत्साहित हूं पहले करवाचौथ के व्रत को लेकर। बहुत सारी तैयारियां भी की हैं। अभी शाम को पूजा करनी और फिर चांद को देखने के बाद पानी पीकर व्रत को खोलूंगी।

-खुशबू और मयंक, नवविवाहिता।
------
शादी के बाद यह मेरा पहला करवाचौथ का व्रत है। सभी परिवार के सदस्यों ने भी पहले करवाचौथ की खूब तैयारियां की हैं। सभी के साथ मिलकर त्योहार मनाने में काफी अच्छा लगता है। काफी उत्साहित हूं।
-गुरनीत कौर और दमनप्रीत सिंह, नवविवाहिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed