{"_id":"5ae0dcf14f1c1b350b8b686e","slug":"131524686065-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ मारने से नाराज बेटी घर छोड़ कर भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ मारने से नाराज बेटी घर छोड़ कर भागी
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना बनाने से किया इनकार, मां ने डांटा तो बेटी ने छोड़ा घर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
खाना बनाने से मना करने पर मां द्वारा बेटी को थप्पड़ मारना परिवार के लिए परेशानी का कारण बन गया। डांट से गुस्साई युवती ने घर छोड़ दिया। काफी तलाश के बाद भी जब युवती का कोई सुराग नहीं लगा तो मां ने पुलिस को शिकायत दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बंद फाटक के नजदीक रहने वाली गौरी ने बताया कि उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। उन्होंने रविवार दोपहर करीबन तीन बजे बेटी नीलम (20) को खाना बनाने के लिए कहा, लेकिन नीलम ने खाना बनाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने बेटी को थप्पड़ जड़ दिए। इस बात से नाराज होकर नीलम अग्रसेन चौक की ओर निकल गई। उसके बाद परिवार सदस्य भी उसके पीछे गए लेकिन नीलम वहां से निकल गई। शिकायत में बताया कि काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल चौकी नंबर तीन पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।