फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सड़क हादसे में तिपहिया चालक की मौत

सड़क हादसे में तिपहिया चालक की मौत

Sun, 08 Apr 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में तिपहिया चालक की मौत
सड़क हादसे में तिपहिया चालक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। शहजादपुर-साहा मार्ग पर स्थित गांव कड़ासन के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से थ्री व्हीलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच करवाई शुरू कर दी है।

शुक्रवार अलसुबह गांव कड़ासन के नजदीक एक थ्रीव्हीलर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद तिपहिया चालक का शव वाहन में फंस कर रह गया। मृतक ईश्वर सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी शिवपुरी कॉलोनी, करनाल है। मृतक के पुत्र आजाद सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका पिता थ्रीव्हीलर चलाता था। वह 5 अप्रैल को आठ-नौ बजे के करीब थ्री व्हीलर लेकर के दवाइयां आदि लोड करने के लिए झांसा पूंडरी के लिए निकला था। किसी ने उनको सूचना दी थी कि उनके पिता की हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पाकर शव अपने कब्जे में ले लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव वारिसों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed