{"_id":"5ac6749f4f1c1bbb618b5b4b","slug":"131522955423-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के खबरची टटोलेंगे मतदाताओं की नब्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के खबरची टटोलेंगे मतदाताओं की नब्ज
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के खबरची टटोलेंगे मतदाताओं की नब्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। नारायणगढ़ मंडल और मारकंडा मंडल में भाजपा ने खबरचियों की नियुक्ति की है। इनकी नियुक्ति को चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा ने इन सभी को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इन दोनों मंडलों में खबरचियों के प्रमुख भी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही सभी को क्षेत्र के हिसाब से काम भी सौंपा गया है।
राज्य मंत्री नायब सैनी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ स्तर पर खबरचियों की नियुक्ति कर रही है। ये खबरची भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं और आम जनता तक पहुंचाएंगे। सरकार की योजनओं और कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रतिदिन मैसेज से पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर का खबरची, जिला स्तर पर, जिला स्तर का खबरची मंडल स्तर और मंडल स्तर का खबरची बूथ स्तर से लेकर कार्यकर्ताओं तक पार्टी के साथ ही सरकार की गतिविधियों और योजनाओं को पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि खबरची का कार्य बेहद अहम रहेगा। उसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी और सरकार की गतिविधियों की नवीनतम जानकारी प्रतिदिन मिलेगी।
बैठक कर दिए निर्देश
इस संबंध में नारायणगढ़ स्थित हनुमान वाटिका में बैठक हुई। इसमें राज्य मंत्री नायब सैनी भी मौजूद रहे। उन्होंने खबरचियों की नियुक्ति और उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी। बैठक में संजीव सैनी को नारायणगढ़ मंडल खबरची प्रमुख और रामबीर प्रजापत को मारकंडा मंडल खबरची प्रमुख नियुक्त किया गया। मारकंडा मंडल प्रभारी मांगेराम पंजैल, नारायणगढ़ मंडल प्रभारी अश्वनी अग्रवाल, जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, जिला महामंत्री राजेश बतौरा, नारायणगढ़ मंडल प्रधान नवीन शर्मा, मारकंडा मंडल प्रधान नरेंद्र राणा कुराली, श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य अशोक साहनी, निगरानी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, जिला खबरची प्रमुख साहिल कक्कड़, ओपी चानना, पार्षद भीमसेन गैरा, महिला मोर्चा प्रधान सुषमा पाल आदि मौजूद रहे।