Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   आंगनवाड़ी वर्कर एंड हैल्पर ने थाली पीट जताया अपना रोष

आंगनवाड़ी वर्कर एंड हैल्पर ने थाली पीट जताया अपना रोष

Sun, 18 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
आंगनवाड़ी वर्कर एंड हैल्पर ने थाली पीट जताया अपना रोष

विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर का थाली पीट प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
पिछले छह दिनों से मांगें मनवाने के लिए उपायुक्त कार्यालय पर धरना दे रही आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर ने शनिवार को थाली पीट प्रदर्शन किया। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्कर ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता उनका प्रदर्शन जारी रहेगा और दिन ब दिन और तेज होता जाएगा।

सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर सिटी पार्क में एकत्रित हुई और वहां से थाली, चम्मच बजाती हुईं उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान अनुपमा ने की। एसोसिएशन की प्रधान अनुपमा ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर उन्हें पक्का किया जाने और न्यूनतम वेतन दिए जाने जैसी उचित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए उन्हें छह दिन हो चुके हैं लेकिन न तो सरकार को नुमाइंदा उनसे मिलने आया न ही किसी अधिकारी ने उनकी सुध ली। उल्टा बीते रोज उपायुक्त कार्यालय परिसर के शौचालय तक बंद करवा दिए गए। उन्होंने कहा कि सोमवार से उनका प्रदर्शन ओर तेज होगा। उधर, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सोशल मीडिया इंचार्ज चित्रा सरवार ने धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी वर्करों को संबोधित किया और कहा कि वह हर समय उनके साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है महंगाई आसमान छूने लगी है, महिलाएं कही भी सुरक्षित नहीं है, सरकार पहले दिन ही प्रदर्शनों के नाम रही है आए दिन सरकारी कर्मियों को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करके इस सोई हुई सरकार को जगाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed