{"_id":"5a833ce74f1c1b28428b528f","slug":"131518550247-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-आब्जर्वेशन होम से बाल बंदियों के फरार होने का मामला -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-आब्जर्वेशन होम से बाल बंदियों के फरार होने का मामला -
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बाल सुधार गृह से भागे बंदियों में दो और काबू
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
बाल सुधार गृह से गत दिवस भागे नौ बाल बंदियों में से पुलिस ने मंगलवार को दो बाल बंदियों को पानीपत से काबू किया। अभी भी छह बंदी पुलिस पकड़ से दूर हैं, जबकि पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। ज्ञात रहे कि शनिवार रात सिटी स्थित बाल सुधार गृह से नौ बाल बंदी भाग गए थे। मामले में पुलिस ने सोमवार को एक बंदी को अंबाला कैंट बस स्टैंड से काबू किया था। वहीं मंगलवार को पुलिस ने दो अन्य को पानीपत से काबू किया। सीआईए वन ने सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की और पानीपत रिफाइनरी के पास से काबू किया गया। काबू बंदी में से एक यूपी का रहने वाला है, जिस पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। जबकि दूसरा पानीपत का रहने वाला है, जिस पर जीआरपी अंबाला कैंट थाने में मामला दर्ज है।