{"_id":"680bfc77634f8b755a003b4f","slug":"1300-new-street-lights-will-be-installed-in-32-wards-under-the-municipal-council-ambala-news-c-36-1-amb1001-141517-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नगर परिषद के अधीन 32 वार्डो में लगेंगी 1300 नई स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नगर परिषद के अधीन 32 वार्डो में लगेंगी 1300 नई स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
अंबाला छावनी के नगर परिषद कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनतीं नप अध्यक्ष स्वर्ण कौर। संवाद
अंबाला। नगर परिषद के अधीन 32 वार्डों के लिए लगभग 1300 स्ट्रीट लाइटें उपलब्ध कराई जाएंगी। इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए नप अध्यक्ष स्वर्ण कौर ने अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए हैं।
इसके तहत विभाग को जल्द से जल्द वर्क ऑर्डर जारी करने के लिए कहा है। नगर परिषद अध्यक्ष की ओर से तैयार की योजना के प्राथमिक चरण में प्रत्येक वार्ड पार्षद को 40 स्ट्रीट लाइटें दी जाएंगी। वार्ड पार्षद को इसकी लिखित में जानकारी देनी होगी कि स्ट्रीट लाइटों को कौन सी जगह पर लगाया जाएगा।
स्ट्रीट लाइटों के लगाने से पहले मौके के हालात देखे जाएंगे, जिससे कि ऐसा न हो कि एक ही गली में 10 से 15 लाइटें लग जाएं। वहीं स्ट्रीट लाइट लगाने के बाद मौके की फोटो भी संबंधित कर्मचारी नप अध्यक्ष को भेजेंगे, जिससे कि स्थानीय निवासियों की परेशानी दूर हो सके।
विज्ञापन
वार्ड स्तर पर मिल रही शिकायतें
नप के अधीन 32 वार्डों में लगभग 25 हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। इनमें से आधी स्ट्रीट लाइटाें का रख-रखाव नगर परिषद की निर्धारित टीम की ओर से किया जा रहा है और आधी निजी कंपनी की टीम की ओर से। बावजूद इसके अभी भी वार्डों में कुछ गलियां और मोहल्ले ऐसे हैं, जहां स्ट्रीट लाइटों की बेहद आवश्यकता है। रात के समय अंधेरा पसरने के कारण चोरी का डर बना रहता है। इस संबंध में पूर्व में भी कई शिकायतें नगर परिषद के पास आई थीं, लेकिन नई स्ट्रीट लाइट न होने के कारण लोगों की परेशानी का समाधान नहीं हो पाया।
केंद्रीकृत बनेगा केंद्र
अंबाला छावनी क्षेत्र में लगी सभी लाइटों की निगरानी करने के लिए नगर परिषद के कार्यालय में एक केंद्रीकृत सेंटर बनाने की योजना है। इस योजना के तहत स्ट्रीट लाइटों में एक विशेष प्रकार की चिप लगाई जाएगी जोकि कंप्यूटर आधारित जानकारी देने में सक्षम होगी। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति स्ट्रीट लाइट के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ करता है तो उसकी जानकारी तुरंत नप की अभियांत्रिकी टीम तक पहुंच जाएगी।
वर्जन
वार्ड स्तर पर नई स्ट्रीट लाइटों को लगाने का खाका तैयार किया है। प्राथमिक चरण में लगभग 40 स्ट्रीट लाइटें प्रत्येक वार्ड में लगाई जाएंगी। अभियांत्रिकी विभाग को वर्क ऑर्डर जारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
स्वर्ण कोर, नप अध्यक्ष, सदर अंबाला।