फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   13 complaints settled at CM Window

सीएम विंडो पर आईं 13 शिकायतों निपटाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
13 complaints settled at CM Window
तहसील कार्यालय में सीएम विंडो पर आई समस्याओं का निपटान करते हुए। - फोटो : Ambala
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार मनोनीत विशेष व्यक्ति रामबाबू यादव ने मंगलवार को तहसील कार्यालय में सीएम विंडो पर आईं 13 समस्याओं का समाधान किया। मीडिया प्रभारी भारत कोछड़ और दीपक ओबरॉय ने बताया कि अनिल कुमार ने शिक्षा विभाग से जुड़ी धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। इस पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है। नीरज शर्मा की शिकायत थी कि उसका इंतकाल नहीं हो रहा है, अत: उसका इंतकाल कर दिया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार संजीव कुमार की भी शिकायत इंतकाल से संबंधित थी, जो किया जा चुका है। अमन सचदेवा की शिकायत थी कि उसकी कॉलोनी को नगर परिषद में शामिल किया जाए, अभ्यर्थी को बता दिया गया कि यह मामला नगर परिषद के अंतर्गत आता है, न की तहसील में। अमृत सिंह, राजन आनंद, तिलक राज, बीना देवी, सागर और अमर देव सिंह ने अवैध कब्जों की शिकायत दी थी। इस पर नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को हटवा दिया। इसी प्रकार रामलाल ने एक शिकायत में नगर परिषद की जमीन पर बनी लाइब्रेरी पर अवैध कब्जे की शिकायत सीएम विंडो पर की। इस पर गहन जांच बिठाई गई और इसमें जिस महिला के खिलाफ शिकायत थी, उसमें कुछ गलत नहीं पाया।
विज्ञापन

एक अन्य शिकायत में राघव विज ने एक अवैध निर्माण की शिकायत दी थी, इसको नगर परिषद की ओर से सील कर दिया गया। राजवीर सिंह ने टावर से संबंधित सीएम विंडो पर शिकायत की, इसको अधिकारियों ने जांच के बाद पाया कि टावर गलत स्थान पर था, उसे भी सील कर दिया गया। एक शिकायत सड़क से संबंधित थी, इसे बनवा दिया गया। इस अवसर पर कानूनगो संजय कुमार, शिक्षा विभाग से जितेंद्र वर्मा, मृदुल यादव, नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच से रमेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed