फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   13 children from a school passed JEE Mains

Ambala News: जेईई मेन्स में एक स्कूल के 13 बच्चे उत्तीर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
13 children from a school passed JEE Mains
अंबाला सिटी। जेईई मेन्स परिणाम में अबकी बार राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अकेले राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल समलहेड़ी के ही 13 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन

इनमें हार्दिक अग्रवाल, पीयूष अरोड़ा, अर्शित सिंगल, तेजवीर सिंह, आर्यन गौतम, खुशी गुप्ता, वैभव राणा, अवनी, हरशगुन बत्तरा, मनीत कपूर, नमन कुमार, सुमेधा जिंदल और मानसी कालड़ा शामिल हैं। अब राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, जोकि आने वाले महीनों में होनी हैं।
विज्ञापन

इसी तरह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल शहजादपुर से राघव, मधुर, ज्योति, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल रामपुर सरसहेड़ी से प्रांजल सैनी, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मोहड़ी-भानोखेड़ी छत्रपति चंद्रिल ने भी जेईई मेन्स परीक्षा पास की है। इन सभी विद्यार्थियों और स्कूल प्रधानाचार्यों को जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार और जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रदेशभर में शिक्षा विभाग की ओर से सुपर-100 व बुनियाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण नौंवी से 12वीं तक दिया जाता है। बुनियाद कार्यक्रम में 9वीं व 10वीं और सुपर-100 कार्यक्रम में 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों से राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी भी जेईई मेन्स, एडवांस और नीट में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed