{"_id":"5b9ab7b9867a557fe446921b","slug":"121536866233-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्प्रिंग फील्ड स्कूल का दौरा करने पहुंची टीम को हास्टल में मिलीं खराब सब्जियां, चेयरमैन ने कहा- फेंकनी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्प्रिंग फील्ड स्कूल का दौरा करने पहुंची टीम को हास्टल में मिलीं खराब सब्जियां, चेयरमैन ने कहा- फेंकनी थी
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्प्रिंग फील्ड स्कूल का दौरा करने पहुंची टीम को हॉस्टल में मिलीं खराब सब्जियां
मुनीष कुमार
अंबाला सिटी। शहर के चंडीगढ़ रोड पर स्थित स्प्रिंग फील्ड स्कूल में वीरवार को कई विभागों की टीम ने छापेमारी की और वहां के हालात का जायजा लिया। दोपहर करीब दो बजे डीईओ उमा शर्मा, डीएएफसी निशांत राठी, सीडब्ल्यूसी मेंबर गुरदेव सिंह मंडेर, मोहित अग्रवाल, जिला बाल कल्याण अधिकारी मेघा सिंगला ने स्कूल के हालात का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों से पूछताछ कर उनकी काउंसिलिंग की। इस दौरान स्कूल में टीम को कई खामियां दिखाई दीं।
वीरवार को अधिकारियों की टीम जब हॉस्टल के मेस में पहुंची तो उन्हें कई खामियां मिलीं। मेस में खराब हो चुकी सब्जियां पड़ी थीं। इस पर स्कूल चेयरमैन नरेश गुगलानी ने कहा कि यह सब्जियां खराब हो चुकी हैं। इसका इस्तेमाल नहीं किया जाना था। इसे फेंकना था। इसके अलावा मेस का खाना घरेलू सिलिंडर से बन रहा था। इसे डीएएसफसी ने जब्त कर लिया है और इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा है। इस दौरान टीम को मेस में दवा की शीशी भी मिली, जिस पर चेयरमैन नरेश ने बताया कि किसी छात्र के बीमार होने पर यह शीशी इस्तेमाल में लाई होगी। निरीक्षण में टीम ने स्कूल प्रिंसीपल से यह भी पूछा कि क्या मामले के बाद उन्होंने पीटर को फोन किया था। उन्होंने यह भी पूछा कि बच्चों को रोजाना अपने माता-पिता से फोन पर बात करने के लिए कितना समय दिया जाता है। वहीं पूरे स्कूल में 36 व हॉस्टल में 15 सीसीटीवी हैं।
यह था मामला
स्प्रिंग फिल्ड स्कूल के छात्र ने आरोप लगाया था कि उनका वार्डन अश्लील हरकत करता है। इस बात की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने वार्डन को टर्मिनेट कर दिया और मामले में बलदेव नगर थाने को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी पीटर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
14 घरेलू सिलिंडर बरामद
निरीक्षण के दौरान वीरवार को स्कूल के हॉस्टल में डीएएफसी निशांत राठी को 14 सिलिंडर मिले। इन सिलिंडरों को जब्त कर लिया गया और इस संबंध में दस्तावेज प्रबंधन से मांगे गए हैं। इधर प्रबंधन का कहना है कि यह पुराने कनेक्शन के सिलिंडर हैं। जल्द ही इसके कागज दिखा दिए जाएंगे। वहीं चौंकाने वाली यह भी बात सामने आई कि यदि मेस में 14 सिलिंडर इस्तेमाल हो रहे थे तो वहां सिर्फ एक ही अग्निशमन यंत्र था।
विद्यार्थियों से पूछे सवाल
टीम ने हॉस्टल के कमरों का निरीक्षण किया और वहां पर सुविधाओं और सफाई व्यवस्था पर संतुष्टि जताई है। इस दौरान कमरों में कोई विद्यार्थी नहीं था। वह सभी क्लास में थे। इसके बाद टीम क्लास रूम में गई और बच्चों से कई तरह के सवाल किए। इसके साथ ही उनकी काउंसिलिंग की गई। बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी सीडब्ल्यूसी की टीम ने यहां निरीक्षण किया था। उस वक्त यहां शौचालय के दरवाजे टूटे मिले थे। वीरवार को दोबारा निरीक्षण से पहले कुछ दरवाजे ठीक करवा दिए गए थे, लेकिन कुछ अभी भी टूटे मिले। इस बारे जब सीडब्ल्यूसी मेंबर ने चेयरमैन गुगलानी से बात की तो उन्होंने कहा कि सभी दरवाजे ठीक करवा दिए गए थे, यह भी जल्द करवा दिया जाएगा।
----------------
वर्जन
बेड टच को लेकर स्कूल प्रबंधन ने ही शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी वार्डन को तुरंत नौकरी से निकाल दिया। जो भी टीम हमारे स्कूल की जांच के लिए आ रही है हम उनको पूरा सहयोग कर रहे हैं। हमारे लिए विद्यार्थियों के हित सर्वोपरि हैं।
-नरेश गुगलानी, चेयरमैन, स्प्रिंग फील्ड स्कूल।
वर्जन
हमें जांच के दौरान घरेलू गैस का इस्तेमाल होता मिला है। यह नियमों के अनुसार गलत है। इस मामले में सिलिंडरों को जब्त कर इनके कागजात प्रबंधन से मांगे गए हैं।
-निशांत राठी, डीएएफसी, अंबाला।
वर्जन
टीम ने स्कूल के बच्चों से बात की और उनकी परेशानियों को जाना। इसके अलावा बच्चों की काउंसिलिंग भी की गई है। इस मामले में हम अपनी नजर रखे हुए हैं।
-गुरदेव सिंह, मेंबर सीडब्ल्यूसी।
वर्जन
आरोपी पीटर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस जल्द उसे गिरफ्तार करेगी।
- धर्मवीर, बलदेव नगर चौकी प्रभारी।