{"_id":"5ae22ce84f1c1b56098b69a8","slug":"121524772072-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी हुड्डा ग्राउंड से अभी भी लिफंर्टग हो रही धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी हुड्डा ग्राउंड से अभी भी लिफंर्टग हो रही धीमी
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी हुड्डा ग्राउंड में गेहूं की लिफ्टिंग अभी भी हो रही धीमी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
मंडियों से गेहूं की लिफ्टिंग कार्य में बेशक तेजी आई है, लेकिन सिटी के हुड्डा ग्राउंड में अभी भी सैकड़ों क्विंटल फसल रखी हुई है जिस कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि उनकी फसल पिछले कई दिनों से हुड्डा मैदान में पड़ी है लेकिन लिफ्टिंग का कार्य धीमी गति से हो रहा है। वहीं मौसम विभाग की ओर से भी आने वाले दिनों में बारिश के आसार लगाए जा रहे हैं।
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने बताया कि अंबाला जिला की विभिन्न मंडियों में 25 अप्रैल तक 292843 टन गेहूं की आमद हो चुकी है। मंडियों में आया सारा गेहूं खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदा जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 14 अनाज मंडियों और खरीद केंद्र हैं और सभी स्थानों में गेहूं की आमद जारी है। उन्होंने सभी मंडियों के आढ़तियों को निर्देश दिये है कि वे खराब मौसम के कारण मंडियों में आई गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में तिरपाल आदि की व्यवस्था रखें।
वहीं सिटी अनाज मंडी में पिछले वर्ष कुल 9 लाख 82 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी वहीं इस वर्ष अभी तक कुल 1071843 क्विंटल फसल की खरीद की जा चुकी है। जिसमें से अभी तक कुल 801663 क्विंटल फसल की लिफ्टिंग हो चुकी है। वीरवार को डीएफएससी की ओर से 1774 क्विंटल व हैफेड की ओर से 5219 क्विंटल फसल की खरीद की गई है।