फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   विद्यार्थियों में हिंसा की प्रवृति चिंता का विषय : डा. हरीश

विद्यार्थियों में हिंसा की प्रवृति चिंता का विषय : डा. हरीश

Wed, 14 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों में हिंसा की प्रवृति चिंता का विषय : डा. हरीश
विद्यार्थियों में हिंसा की प्रवृत्ति चिंता का विषय : डॉ. हरीश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
विद्यार्थियों में बढ़ती हिंसा की प्रवृति और मानसिक तनाव चिंता का कारण है। इस मुद्दे पर मंगलवार को कैंट के एसडी कालेज में सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर और साइकॉलजिस्ट डॉ. हरीश शर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के टिप्स दिए।
उन्होंने कहा कि यमुनानगर में हुई प्रिंसिपल की हत्या और स्कूली बच्चों की हत्या के आरोपों में छात्रों की संलिप्तता सामने आने के बाद समाज में बढ़ रही हिंसा पर हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इन वारदातों से शिक्षा जगत के माथे पर भी चिंता की लकीरें हैं। विद्यार्थी कैसे हिंसा और तनाव से दूर रहें इस बारे में शिक्षण संस्थान विशेषज्ञों की राय ले रहे हैं। उन्होंने बच्चों को बताया कि कैसे वे थोड़ा सा प्रयास कर इन परेशानियों या परिस्थितियों से बाहर आ सकते हैं। अपनी नकारात्मक ऊर्जा को कैसे सकारात्मकता में बदलें और बेहतर परिणाम हासिल करें, इसके बारे में भी बताया गया। कालेज प्रिंसिपल डॉ. राजेंद्र चौहान ने इसे जरूरी बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे आयोजन करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


यह कहा विद्यार्थियों ने
छात्रा आकांक्षा ने कहा कि वक्ताओं जो टिप्स दिए हैं उससे तनाव और गुस्से को कंट्रोल करते हुए माइंड सैट करके पॉजिटिव ऊर्जा में लगाने में मदद मिलेगी। इस तरह के सेमिनार जीवन के हर मुश्किल वक्त में संकटमोचक की भूमिका निभाने का काम करते हैं। विद्यार्थी योगेश ने कहा कि उन्हें बड़े ही अच्छे तरीके से हर बात समझाई गई जो जीवन में काफी काम आएगी। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। विद्यार्थी जीवन की ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर किसी भी प्रदेश या राष्ट्र का भविष्य बदला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed