{"_id":"59ab0d834f1c1bf0278b4eac","slug":"121504382339-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- गांव राउ माजरा निवासी दलीप सिंह की हत्या का मामला -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- गांव राउ माजरा निवासी दलीप सिंह की हत्या का मामला -
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर किया था पति के मर्डर का प्लान
फोटो नंबर :: 16
- गांव राउ माजरा निवासी दलीप सिंह की हत्या का मामला -
- दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रविवार को करेंगे अदालत में पेश
- मृतक दलीप सिंह के चचेर भाई के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। गांव राउ माजरा के दलीप सिंह की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में दलीप सिंह की पत्नी सोनिया व उसके प्रेमी (दलीप सिंह के चचेरे भाई) मनमीत सिंह ने मिलकर मर्डर की साजिश रची थी, जिस पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
नारायणगढ़ थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दलीप सिंह, जोकि कालाअंब की एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। उसकी पत्नी सोनिया का दलीप के चचेरे भाई ममनीत के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेम में इतने अंधे हो गए थे कि उन्हें दलीप अपने राह का एक रोड़ा नजर आ रहा था। थाना प्रभारी के अनुसार सोनिया ने अपने प्रेमी से ही अपने पति की हत्या करवा कर उसके शव को गांव के नजदीक नबीपुर से कुल्लड़पुर जा रहे मार्ग पर स्थित खेतों में गिरवा दिया था। बकौल थाना प्रभारी उन्हें इन दोनों प्रेमी-प्रेमिका पर शुरू से ही शक था जिस पर उन्होंने अपने ही स्तर पर जांच आरंभ कर दी थी। अंतत जब सारी कड़ियां एक साथ मिल गई, तो उन्हें पक्का यकीन हो गया कि दलीप की हत्या में उसकी पत्नी व उसके चचेर भाई ममनीत का ही हाथ है। शनिवार को दोनों को घर से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी के अनुसार इन दोनों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
बता दें कि गांव राउ माजरा वासी दलीप कालाअंब की एक निजी फैक्ट्री में बतौर सुरक्षाकर्मी तैनात था। बीते 21 अगस्त की रात जब वह अपनी ड्यूटी से वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसी बीच 22 अगस्त की सुबह राउमाजरा गांव के नजदीक स्थित नबीपुर से कुल्लड़पुर मार्ग पर जाने वाले मार्ग पर सैर कर रहे ग्रामीणों को जब एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे गिरी नजर आई तो उन्होंने इस बाबत पुलिस में सूचना दे डाली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कुछ दूरी पर ही एक युवक का शव पड़ा था जिसका सिर बुरी तरह जख्मी और गले में कपड़ा बंधा हुआ था। पुलिस ने उसी समय गांव में संपर्क किया तो पता चला कि उक्त शव दलीप का था। दो बेटों और एक बेटी का पिता दलीप अपने बूढ़े मां-बाप की इकलौती संतान था। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी।