फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   1200 children aged 12 to 14 in the district got the vaccine to prevent corona

जिले में 12 से 14 साल के 1200 बच्चों को लगा कोरोना से बचाव का टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
1200 children aged 12 to 14 in the district got the vaccine to prevent corona
जिले में बुधवार को 12 से 14 साल के 1200 बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए गए। इस टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सीएमओ कुलदीप सिंह ने द एसडी विद्या स्कूल से किया। टीका लगाने के लिए कुछ बच्चे उत्साहित दिखाई दिए लेकिन कुछ को टीका लगवाने से डर लग रहा था। ऐसे में अध्यापकों और अभिभावकों ने उन्हें समझाया तो बच्चे टीका लगवाने के लिए तैयार हो गए। नोडल अधिकारी डॉ. सुनिधि ने बताया कि जिले में करीब 45 हजार बच्चों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाना है। उन्होंने बताया कि होली के बाद इस अभियान को ओर अधिक तेज किया जाएगा। जिससे सभी बच्चों को कोरोना से बचाव के टीके की पहली डोज लगाई जा सके।
विज्ञापन

--------------------------
अभी ये है टीकाकरण की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज कुल 1269 को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। इसमें 69 लोग शामिल हैं। इसके अलावा 85 लोगों को एहितयाती टीका लगाया गया है। कोविन पोर्टल के अनुसार विभाग अभी तक कुल 20 लाख 29 हजार 381 कोरोना से बचाव के लिए टीका लगा चुका है। इसमें से 10 लाख 28 हजार 414 को पहला और 9 लाख 85 हजार 267 लोगों को दूसरा टीका लगाया जा चुका है। वहीं अभी तक कुल 15 हजार 700 एहतियाती टीका लगा है।
विज्ञापन

--------------------
द एसडी विद्या स्कूल में आयोजित शिविर के समन्वयक एसडी कॉलेज के गणित विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन गुलाटी रहे। शिविर की संयोजक विद्यालय की जसलीन कौर संधू रही। इस अभियान में न केवल स्कूल के छात्र बल्कि बाहर के छात्रों ने भी उत्साह दिखाया और बड़ी संख्या में इस अभियान में भाग लिया। कुशल डॉक्टरों की टीम की निगरानी में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने अपने भाषण में सरकार द्वारा कोरोना को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियान एवं योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने विद्यालय की निर्देशक प्राचार्या नील इंदरजीत कौर संधू की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सभी के लिए एक उदाहरण स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बों में 433 बच्चों का किया गया टीकाकरण
बराड़ा/मुलाना। बराड़ा सीएचसी के अंतर्गत आने वाले गांव उगाला, केसरी, बराड़ा व बीटा में 12 से 14 वर्ष के 433 बच्चों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए पहला टीका लगाया गया है। ये जानकारी सीएचसी के एसएमओ डॉ. प्रतीक शर्मा बराड़ा ने दी। उन्होंने कहा कि बच्चे और सभी बड़े लोग वैक्सीन जरुर लगवाएं। उधर सीएचसी मुलाना की ओर से देवी मंदिर मुलाना, सोहाना, अलीपुर, खानअहमदपुर, धनौरा, जफरपुर व शेरपुर सुलखनी सहित कुल सात जगह शिविर का आयोजन कर 180 बच्चों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। मुलाना सीएचसी डीप्टी एसएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने अभिभावकों से अपील की है कि सभी अभिभावक अपने 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को वैक्सीन जरूर लगवाएं।
नारायणगढ़ में 20 बच्चों को लगाया टीका
नारायणगढ़। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नारायणगढ़ में पहले दिन 20 बच्चों को टीका लगाया गया। ये जानकारी सामान्य अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजीव सिद्धू ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन सामान्य अस्पताल और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारायणगढ़ में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को टीका लगाया गया। उन्होंने इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी अंबाला को पत्र लिखकर यह सूचना मांगी है कि नारायणगढ़ नगर में स्थित स्कूलों में 12 से 14 वर्ष के कितने बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी से सूचि प्राप्त होते ही वे इस अभियान के तहत सभी बच्चों को टीका लगा देंगें।
शहजादपुर में एसएमओ ने मांगी बच्चों की सूची
शहजादपुर के एसएमओ डॉ. तरुण प्रसाद ने बताया कि स्कूलों में बच्चों की परीक्षाएं होने के कारण बुधवार को उनके क्षेत्र में किसी भी बच्चे को टीका नहीं लगाया गया। डॉ. तरुण ने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र के स्कूलों व गांवों के मुखियाओं से इस उम्र के बच्चों की सूची मांगी है। जल्द ही अभियान को शुरू कराकर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।
पिछले दो सालों में कोरोना महामारी से सभी लोग परेशान थे। कोरोना से बचाव के लिए 15 साल तक के बच्चों के लिए तो कोरोना वैक्सीन आ गई थी। तीसरी लहर में बहुत से छोटे बच्चे कोरोना की चपेट में आ गए थे। ऐसे में सभी को डर लग रहा था लेकिन अब 12 साल के बच्चों के लिए भी वैक्सीन आ गई है।
- दिशा, छात्रा
--------------------
कोरोना से बचाव के टीके की डोज लगवाने के लिए स्कूल आया हूं, बहुत से साथी ऐसे भी है जो किसी कारण से टीका लगवाने नहीं आए। सभी को इस कोरोना से बचाव का टीका लगवाना चाहिए, इससे कि सभी इस कोरोना से सुरक्षित रहें।
- कृष्णा सोनकर, छात्र।
-----------------
बहुत से साथी ऐसे भी है, जिन्हें टीका लगवाने से डर लगता है। बच्चों को इस डर को दूर कर कोरोना से बचाव के लिए ये टीका जरूर लगवाना चाहिए। यह टीका लगवाने से कोरोना का प्रभाव काफी कम हो जाता है, इससे कोरोना से बचे रहते हैं।
- मिरानी, छात्रा।
-----------------
कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना बहुत जरूरी है। तभी कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सकता है क्योंकि पिछली तीन लहरों ने लोगों ने बहुत अधिक प्रभाव डाला है, आगे ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए टीका लगवाना बहुत ही ज्यादा जरूरी है और मैंने लगवा लिया है।

- धैर्य, छात्र।
-------------------------
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान में भाग लेते हुए सभी बच्चों को कोरोना से बचाव का टीका लगवाना चाहिए। यह टीका लगवाना सभी के लिए बहुत जरूरी है।
- डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed