फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   12 People from Two Factions Injured in Retaliatory Brawl

Ambala News: रंजिशन मारपीट में दो पक्षों के 12 लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
12 People from Two Factions Injured in Retaliatory Brawl
हमले में घायल विजय छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन। संवाद
अंबाला। प्रेम प्रसंग के चलते छावनी के बाजीगर बस्ती में रहने वाले युवक व युवती घर से भाग गए और उन्होंने शादी कर ली। इस मामले को लेकर गुरुवार जब स्थानीय स्तर पर पंचायत हुई तो इस दौरान वाद-विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों की तरफ से तेजधार हथियारों के इस्तेमाल के आरोप लगे हैं। इस मारपीट में एक पक्ष के 9 तो दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में हो रहा है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों से शिकायत लेकर अपनी जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

लड़की के दादा कर्मचंद ने बताया कि वो फल बेचने का काम करते हैं और सुंदरनगर में रहते हैं। गुरुवार को वो अपने परिजनों के साथ बातचीत करने के लिए बाजीगर बस्ती आए थे। यहां लड़के पक्ष के लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। यह हमला पूरी तरह सोची-समझी साजिश के तहत किया गया। इस हमले में उनके अलावा राहुल, सत्य देवी, सीमा, आशु, विजय, हंसराज और अमन सहित अन्य एक-दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

लड़की पक्ष पर लगाए मारपीट के आरोप
लड़के के दादा रमेश ने बताया कि उनका पोता 23 मार्च को एक लड़की को भगाकर ले गया था। उन्होंने शादी भी कर ली है। इस मसले को शांत करने के लिए पंचायत भी बुलाई गई। इस मामले ने पुलिस ने भी कुछ मोहल्लत दी थी। लेकिन मोहलत खत्म होने से पहले ही सुंदरनगर में रहने वाले लड़की पक्ष के लोगों ने गुरुवार शाम को लगभग छह बजे उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके अलावा दो अन्य परिजनों को भी चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजीगर बस्ती में मारपीट की जानकारी मिली थी। नागरिक अस्पताल में आकर घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं। इनमें दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल है। जांच-पड़ताल के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

- धर्मवीर सिंह, प्रभारी पड़ाव थाना, अंबाला।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed