फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सरकार के खिलाफ किया कामगार यूनियन ने किया रोष-प्रदर्शन

सरकार के खिलाफ किया कामगार यूनियन ने किया रोष-प्रदर्शन

Tue, 01 Jan 2019 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ किया कामगार यूनियन ने किया रोष-प्रदर्शन
कामगार यूनियन ने प्रतियां जलाकर किया रोष प्रदर्शन
विज्ञापन

कहा- निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड के सभी फार्म ऑनलाइन करने से बढ़ी परेशानी
फोटो नंबर------8
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। भवन निर्माण कामगार यूनियन संबंधित सीटू व सीडब्ल्यूएफआई ने सोमवार को सरकार की नीतियों के खिलाफ डीसी के माध्यम से श्रम मंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा। सोमवार सुबह सभी मजदूर प्रधान चमन लाल के नेतृत्व में इकट्ठे हुए और प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे, जहां सरकार के द्वारा जारी की गई नीतियों की प्रतियां जलाकर भी रोष व्यक्त किया। इस दौरान यूनियन कर्मियों ने सीटीएम को ज्ञापन सौंपा।

यूनियन के जिला प्रधान रमेश कुमार नन्हेड़ा ने बताया कि हरियाणा सरकार व श्रम मंत्री ने मजदूर यूनियनों को विश्वास में लिए बगैर निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड के सभी फार्म ऑनलाइन कर दिए हैं, जिससे मजदूरों के लिए परेशानी बढ़ गई है। जब फॉर्म को अपलोड किया जाता है तो इस प्रक्रिया में कई घंटे लग जाते हैं। इस वजह से कर्मियों को बीडीओ, ग्राम सचिव, पटवारी के पास कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। यूनियन ने आरोप लगाया कि जो मजदूर किसी भवन निर्माण में मजदूरी नहीं करता उसका भी पंजीकरण किया जा रहा है। बोर्ड की ओर से पक्के कर्मियों के बजाय कमीशन बेस पर कर्मियों को रखा जा रहा है। यूनियन ने कहा कि सरकार की इन नीतियों के विरोध के चलते यूनियन के सभी सदस्य 8 व 9 जनवरी की हड़ताल में हिस्सा लेंगे। यूनियन कर्मियों ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों के अधिकारों को छीन कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सोमवार को प्रदर्शन में बलविंद्र सिंह, सुच्चा सिंह, लवली, लाल चंद, अजय कुमार, अमर सिंह, रमेश कुमार व अन्य यूनियन कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed