फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   जनता की दी गई राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल किया है विकास व जन कल्याण के लिए : विज

जनता की दी गई राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल किया है विकास व जन कल्याण के लिए : विज

Sun, 09 Dec 2018 12:59 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
जनता की दी गई राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल किया है विकास व जन कल्याण के लिए : विज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्होंने अपने 40 वर्ष के राजनीतिक जीवन में जनता द्वारा दी गई ताकत का इस्तेमाल विकास और जन कल्याण के लिए किया है। उन्होंने इन चार वर्ष के कार्यकाल में न केवल अंबाला छावनी के विकास की कमी को ब्याज सहित पूरा किया है बल्कि पिछले 50 वर्षों से लंबित चली आ रही सब डिवीजन के निर्माण जैसी मांगों को भी पूरा करवाया है। मंत्री विज शनिवार को गोबिंदनगर में बांके बिहारी सभा द्वारा निर्मित भव्य धर्मशाला का उद्घाटन करने के उपरांत जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस धर्मशाला के निर्माण के लिए उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से 30 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई है। विज ने बताया कि पिछले चार वर्षों में कैंट विधानसभा क्षेत्र में ऐसी 63 धर्मशालाओं के लिए अनुदान दिलवाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पूर्व सरकारों के कार्यकाल में विकास की बजाए झूठ, बेइमानी, लूट और जमीने हथियाने की राजनीति होती रही है और विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। हरियाणा के गठन से लेकर पूर्व सरकार के कार्यकाल तक अंबाला छावनी को विकास के क्षेत्र में वंचित रखा गया है और अब अवसर मिलने पर इस कमी को ब्याज सहित पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति का आगाज अंबाला छावनी से हुआ था लेकिन कांग्रेस ने इस क्रांति व देश के स्वतंत्रता संग्राम के अन्य शहीदों की अनदेखी करके आजादी का पूरा श्रेय केवल एक ही परिवार को देने का प्रयास किया। हरियाणा सरकार द्वारा इन शहीदों को सम्मान देने के लिए 200 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर के शहीदी स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के हर घर तक सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 125 करोड रुपये की राशि खर्च की जा रही है। हर घर में नहरी पेयजल पहुंचाया जा रहा है तथा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सडकें, गलियां, नालियां, सामुदायिक भवन, पेयजल, स्कूलों के कमरों का निर्माण सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।


केजरीवाल हरियाणा की चिंता छोड़ दिल्ली में सुविधाएं दें : विज
इस दौरान मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हर व्यक्ति को मात्र 5 रुपये की पर्ची पर राजकीय अस्पतालों में मुफ्त दवाइयां और बीमारी की जांच के लिए मुफ्त टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। जबकि दिल्ली में लोगों को इलाज के नाम पर लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल हरियाणा की चिंता छोड़कर दिल्ली के लोगों को सुविधाएं प्रदान करने पर ध्यान दें। अंबाला छावनी सहित प्रदेश के चार राजकीय अस्पतालों में कैथ लैब की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है जहां आम व्यक्ति को मात्र 46 हजार रुपये में तथा बीपीएल परिवारों को स्टंट डालने की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। इस मौके पर नगर निगम के आयुक्त सत्येंद्र सिवाच, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सदस्य नीता खेड़ा, भाजपा नेता जसबीर जस्सी, बांके बिहारी सभा के अध्यक्ष सतीश दूआ, सचिव रमेश धीमान, गोबिंद चावला, भाजपा नेता बीएस बिंद्रा, अनूप चोपडा, केके जैन, आशीष तायल, राजीव डिंपल, गुरपाल माजरा, चंद्र दुग्गल, डॉ. दिनेश सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed