{"_id":"5bd75dd3bdec2269556a9e77","slug":"11540840915-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर रोती मिली किशोरी, मेडिकल कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर रोती मिली किशोरी, मेडिकल कराया
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन पर रोती मिली किशोरी, बोली- मां ने 35 वर्षीय युवक से कराया था विवाह, अब हो चुका है तलाक
अंबाला कैंट। कैंट रेलवे स्टेशन पर सुबह एक किशोर रोते हुए मिली। किशोरी को चाइल्डलाइन कार्यालय ले जाया गया। वहां किशोरी की काउंसिलिंग की गई तो उसने जो जानकारी दी उससे सभी स्तब्ध रह गए।
16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसका विवाह बीती 22 अगस्त को करनाल जिले के गांव जलवाने में 35 वर्षीय युवक से हो गया था। उसके पिता नहीं है और उसकी मां व अन्य परिजनों ने शादी कराई। किशोरी ने बताया कि वह युवक के साथ नहीं रहना चाहती थी और इसके बाद उसकी ससुराल एवं सरपंच ने पंचायत के सामने उसका तलाक करवा दिया। उसे कहा गया कि अब उसका कोई संबंध उनसे नहीं है और वह जहां चाहे जा सकती है। इसके बाद वह ट्रेन में बैठकर अमृतसर चली गई और वहां करीब चार दिनों तक गुरुद्वारे में रही। इसके बाद वह दिल्ली बंगला साहिब जा रही थी जब उसे अंबाला में पकड़ लिया गया। उधर मामले की जानकारी पुलिस व अन्य अधिकारियों को भी दी गई। फिलहाल परिवार सदस्यों को बुलाया गया है ताकि सही स्थिति का पता चल सके। मामले को लेकर डीडीआर भी कटवाई गई है।