फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सरकार की तय कीमत से अधिक साइकिलों की कीमत

सरकार की तय कीमत से अधिक साइकिलों की कीमत

Wed, 17 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
सरकार की तय कीमत से अधिक साइकिलों की कीमत
‘मेरी साइकिल मेरी पंसद’ कार्यक्रम में 1166 विद्यार्थियों ने पसंद की साइकिलें
विज्ञापन

फोटो नंबर-------33
अनुसूचित जाति के बच्चों को 20 इंच की साइकिल के लिए 3100 और 22 इंच के लिए 3300 रुपये दे रही है सरकार
कोई भी साइकिल 3600 रुपये से कम नहीं, अतिरिक्त रुपये डाल कर खरीदनी पड़ रहीं
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। मंगलवार को सिटी के पुलिस लाइन गर्ल्स स्कूल में आयोजित ‘मेरी साइकिल मेरी पंसद’ कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी साइकिल को पसंद किया। विद्यार्थियों को जो साइकिलें पसंद आईं, उनमें से एक भी साइकिल सरकार के तय मूल्य के अंदर नहीं थी। विद्यार्थियों को अतिरिक्त रुपये डालकर ही अपनी साइकिलें लेनी पड़ेंगी।
शिक्षा विभाग की ओर से 16 व 17 अक्तूबर को मेरी साइकिल मेरी पसंद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मंगलवार को अंबाला वन, साहा और बराड़ा के विद्यार्थियों ने आकर अपनी-अपनी साइकिलें पसंद की। यह सुविधा उन छात्रों के लिए थी जो अनुसूचित जाति से हों और उनका स्कूल दो किमी से अधिक दूरी पर हो। इसके लिए वह सिटी के पुलिस लाइन स्थित गर्ल्स स्कूल पहुंचे थे। जब उन्हें पता लग रहा था कि कोई भी साइकिल उनकी सरकार द्वारा तय मूल्य के बराबर नहीं है तो उन्हें थोड़ा निराश होना पड़ा। सरकार 20 इंच साइकिल के लिए 3100 और 22 इंच साइकिल के लिए 3300 रुपये दे रही है, जबकि कोई भी साइकिल 3600 रुपये से कम नहीं है।
विज्ञापन

कोट्स
मुझे 3800 रुपये वाली साइकिल पसंद आई है, जिसे लेकर मैं काफी खुश हूं। बाकी सरकार जितने रुपये दे रही है उसमें थोड़े ही रुपये और डालने होंगे। इससे मुझे साइकिल मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राम कुमार, छात्र।
-----
मेरी साइकिल खराब हो गई थी, लेकिन सरकार की योजना के तहत मैंने 3800 रुपये वाली साइकिल पसंद की है। जल्द ही स्कूल से नई साइकिल ले लूंगा।
-राहुल, छात्र।
------
सरकार की योजना काफी अच्छी है। इससे मुझे पैदल चलकर स्कूल नहीं जाना पड़ेगा और साइकिल पर स्कूल जाने में जल्दी स्कूल पहुंच जाऊंगी।
-आंचल, छात्रा।
------
मैंने 3800 रुपये वाली साइकिल पसंद की है जोकि काफी अच्छी है। साइकिल मिलने के बाद मैं जल्द अपनी नई साइकिल पर स्कूल जाऊंगी।
-प्रीती, छात्रा।
-------
बच्चों को मिलेगी सुविधा : डीईओ
डीईओ उमा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुल 1166 विद्यार्थियों ने साइकिल पसंद की है। इसमें अंबाला वन ब्लॉक से 476, बराड़ा ब्लॉक से 422 विद्यार्थियों ने, साहा ब्लॉक से 276 विद्यार्थियों ने साइकिलें पसंद की हैं। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए बहुत ही अच्छा है। इससे दूर से स्कूल आने वाले बच्चों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed