फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   किसान ं का हाल जानने शहर अनाजमंडी पहुंचे अभय चौटाला

किसान ं का हाल जानने शहर अनाजमंडी पहुंचे अभय चौटाला

Sat, 13 Oct 2018 01:15 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
किसान ं का हाल जानने शहर अनाजमंडी पहुंचे अभय चौटाला
किसानों का हाल जानने शहर अनाज मंडी पहुंचे अभय चौटाला
विज्ञापन

फोटो नंबर : 20
बोले- सीएम से मुलाकात कर करूंगा मुआवजे की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला शुक्रवार को शहर की नई अनाज मंडी पहुंचे। उन्होंने ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों को लेकर किसानों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जलबेड़ा, भानोखेड़ी, मोहड़ी, ठरवा, माजरी, शाहपुर गांवों का दौरा कर खराब हुई फसलों का जायजा लिया। अभय ने कहा कि इन गांवों में फसल पूरी तरह से खराब हो गई है। 22 सितंबर को भी प्रदेश में भारी बारिश हुई थी जिससे लाखों किसानों की खड़ी फसल खराब हो गई थी। अभय ने कहा कि हमने प्रदेश सरकार से मांग की थी कि जिन किसानों के खेत में बारिश का पानी जमा है या ज्यादा बारिश होने से फसल बर्बाद हो गई, सरकार तुरंत उन किसानों को राहत देने के लिए स्पेशल गिरदावरी करे और किसानों को 25 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से दे। अभय ने कहा कि अगर सरकार किसानों के लिए मुआवजा तय नहीं करेगी तो हम किसानों को साथ लेकर लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि गत दिवस जिस तरह भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई है उससे खेतों में जो धान खड़ा था वो सारा का सारा जमीन पर गिर गया है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार से सब जगहों पर स्पेशल गिरदावरी के आदेश देने और प्रभावित किसानों को 25 हजार रुपये प्रति एकड़ देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार प्रदेश में बनी है तब से किसानों को लूटा जा रहा है। 4 साल से किसान की धान, बाजरा, मक्की व कपास की फसल को सरकार खरीदने का दावा तो करती है कि हम एक-एक दाना खरीदेंगे, लेकिन खरीदने के बजाय किसान को 200 व 250 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से नमी के नाम पर कम दिए जाते हैं। चौटाला ने कहा कि हैरानी की बात है कि पर्चा तो 1900 का काटा जाता है, लेकिन किसान को 1700 रुपये प्रति क्विंटल के नाम पर दिए जाते हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी, पूर्व विधायक रवजबीर बराड़ा, स्टेट कार्यकारिणी सदस्य मक्खन सिंह लबाना, जगमाल सिंह रोलो, शम्मी सोंडा, कृष्ण राणा, लाली भानोखेड़ी, हलका प्रधान रामकुमार बटरोहन, अवतार शेरगिल, भूप सिंह गुज्जर, पंकज भारद्वाज, दया रानी दुखेड़ी, बलविंदर लंडा, हरपाल कंबोज, संदीप सुल्लर, दलबीर सरपंच खैरा, परमजीत भड़ी, इंदरजीत बालना, निर्मल, सोनू, जंगबीर, इकबाल, मनदीप भोपराय, बलविंद्र लड़ा, हरपाल मिर्जापुर, निक्का मोहड़ी, महिंद्र सिंह पूर्व सरपंच जंधेड़ी, धर्म सिंह जतेपुरा, हन्नी, रणदीप चहल व अनिल खटकड़ आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed