{"_id":"5bc0f6eabdec2269b8462866","slug":"11539372778-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने शुगर मिल पर मनमानी के आरोप जड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने शुगर मिल पर मनमानी के आरोप जड़े
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर :: 21
किसानों ने शुगर मिल पर लगाए मनमानी के आरोप
- किसानों ने उपायुक्त को सौंपी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। कालपी स्थित नारायणगढ़ शुगर मिल गन्ना खरीद केंद्र के स्थान के स्थानांतरण को लेकर संबंधित खरीद केंद्र के किसान नारायणगढ़ शुगर मिल पर मनमानी करने का आरो लगा रहे है। मामले में खरीद केंद्र से जुड़े अधिकांश गन्ना किसानों ने डीसी अंबाला को उक्त मामले की शिकायत सौंपी है। किसानों के अनुसार नारायणगढ़ शुगर मिल प्रबंधन की मनमानी के कारण क्षेत्र के किसान भारी परेशानी से गुजर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कालपी स्थित खरीद केंद्र से अधिकांश अंबाला-जगाधरी मार्ग के उतर दिशा स्थित गांव जुड़े हुए हैं, जबकि खरीद केंद्र जुड़े हुए गांवों की लगभग सीमा समाप्ति पर लगा हुआ है। इस खरीद केंद्र से जुड़ी पंचायत गोला, नहौनी, पपलौथा, खेड़ा, टमनौली व कालपी सही भारी संख्या में किसानों ने हस्ताक्षर कर एक मांगपत्र मिल प्रबंधन भी सौंपा था व अपनी समस्या बताई थी। लेकिन, उसके बाद भी मिल प्रबंधन उनकी सुनने को तैयार ही नहीं है।
किसान मनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह व बलबीर आदि ने बताया कि इस खरीद केंद्र से जुड़े अधिकांश किसान चाहते हैं कि गन्ना खरीद केंद्र कालपी-नहौनी मार्ग पर नेशनल हाइवे-344 के पास कहीं भी खुल जाए। इसको लेकर मिल प्रबंधन को दो जगह भी दिखाई थी और उचित किराये पर जगह उपलब्ध करवाने का वायदा भी किया था। उन्होंने बताया कि मिल प्रबंधन ने जगह सेलेक्ट भी कर ली थी, लेकिन उसके बाद फिर से आनाकानी करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खरीद केंद्र तक सड़क की हालत खस्ता
नाहौनी के पूर्व सरपंच हरबंस सिंह ने बताया कि इस खरीद केंद्र से जुड़े सभी गांव उत्तर की साइड में हैं। किसानों को अपना गन्ना लेकर इस खरीद केंद्र तक पहुंचने के लिए नेशनल हाइवे-344 के साथ साथ कालपी बस अड्डा भी पार करना पड़ता है। सुबह का समय किसानों का गन्ना डालने का होता है और सुबह के समय ही कालपी बस अड्डे पर भारी भीड़ होती है और जाम भी लगा हुआ होता है। उन्होंने बताया कि ऐसे में हादसे होने का खतरा बना रहता है। गत वर्ष भी यहां गन्ना ले जाते समय दो-तीन हादसे हुए थे।
कोट
मामला संज्ञान में है और मामले के सभी पहलू देखे जा रहे हैं। गन्ना खरीद केंद्र मामले में जल्द निर्णय ले लिया जाएगा।
- गिरीश कुमार, एसडीएम बराड़ा