{"_id":"5af49fda4f1c1bc03d8b7bfc","slug":"11525981146-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्सल देने की आड़ में ठगे 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्सल देने की आड़ में ठगे 50 हजार
Updated Fri, 11 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में रह रही बेटी का पार्सल देने की आड़ में घर में घुसा, रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी को बातों में उलझा 50 हजार पर हाथ साफ
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
दुबई में रहने वाली बेटी का पार्सल देने की आड़ में एक व्यक्ति ने बॉर्डर एंड रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के रिटायर अधिकारी की पत्नी को बातों में उलझाते हुए पर्स में रखे 50 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। फिलहाल पुलिस ने विजय नगर निवासी त्रिलोक सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में त्रिलोक सिंह ने बताया किया है कि उनका बेटा इंग्लैंड और बेटी दुबई में रहती हैं, जबकि वह और उसकी रिटायर टीचर पत्नी दोनों यहां रहते हैं। नौ मई की दोपहर को एक व्यक्ति ने उनके घर की डोरबेल बजाई। जब गेट खोला तो मौजूद व्यक्ति ने कहा कि उनकी बेटी ने दुबई से कुछ सामान भेजा है। युवक से जब पूछा गया तो उसने बताया कि वह उनकी बेटी के फ्लैट में ही रहता है। इसके बाद युवक ने कहा, - आपकी बेटी ने जो सामान भेजा है वह बाहर गाड़ी में रखा है। इस दौरान वह अपने मोबाइल पर किसी से बातें करने के बाद कहने लगा कि उनकी बेटी से बात हो गई है। इसके बाद उसने दो हजार का नोट देकर खुले पैसे देने को कहा। इसके बाद 600 रुपये और खुले देने की बात कहते हुए ठग ने नींबू पानी बनाने को कहा। त्रिलोक सिंह ने बताया कि जब वह नींबू पानी बनाने के लिए किचन में गया तो इस दौरान युवक ने उसकी पत्नी को बातों में लगा लिया और वहां रखा उसका काले रंग का पर्स उठाकर रफूचक्कर हो गया। इस बैग में करीब 50 हजार रुपये थे। त्रिलोक सिंह ने कहा कि ठगी को अंजाम देने वाला व्यक्ति अपना नाम संजय बता रहा था। त्रिलोक सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।