Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - गांव नन्यौला में आयोजित किया गया कार्यक्रम, विधायक, सांसद व अन्य रहे मौजूद

- गांव नन्यौला में आयोजित किया गया कार्यक्रम, विधायक, सांसद व अन्य रहे मौजूद

Mon, 19 Feb 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
- गांव नन्यौला में आयोजित किया गया कार्यक्रम, विधायक, सांसद व अन्य रहे मौजूद
सुषमा स्वराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विधायक ने कराई चार लड़कियों की शादी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
विदेशमंत्री सुषमा स्वराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गांव नन्यौला में विधायक असीम गोयल ने चार जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की शादी कराई। इस मौके पर लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया, सुषमा स्वराज के भाई गुलशन कुमार, समाजसेवी विपिन मिश्रा, भाजपा जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार भी उपस्थित रहे। विधायक और अन्य गणमान्य लोगों ने इन नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विधायक असीम गोयल ने बताया कि सुषमा स्वराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हर साल जरूरतमंद लड़कियों की शादी समारोह का आयोजन कराया जाता है। उन्होंने बताया कि ‘मेरा आसमां’ संस्था द्वारा इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज ने एक महिला होते हुए पुरुष प्रधान समाज में कुशलता से कार्य करते हुए अपने आप को शीर्ष पद पर स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि अब तक 121 जरूरतमंद लड़कियों को यह राशि उनकी टीम द्वारा बांटने का काम किया गया है। इस महीने में भी 24 जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों को यह राशि बांटी जा रही है। सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों कल्याणकारी नीतियों को बनाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की शादी करना महादान के बराबर है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी ग्रामीणों ने लुत्फ उठाया। पंजाबी हास्य कलाकार बीएन शर्मा ने भी सभी को खूब हंसाया। इस मौके पर रितेश गोयल, संजीव टोनी, संजय गोयल, मार्केट कमेटी नन्यौला चेयरमैन अवतार सिंह, उपप्रधान सतपाल कुमार, ब्लॉक समिति चेयरमैन रिना रानी, उप चेयरमैन शीला देवी, नन्यौला सरपंच प्रतिनिधि बलविंद्र, मंडी प्रधान जोगिंद्र, मार्केट कमेटी चेयरमैन जनकराज शर्मा, बाबा खेमचंद नन्यौला, मदन शर्मा, विस्तारक, रिकंल गुजराल, गौरव गुप्ता, मीडिया प्रभारी राज सिंह, नरेंद्र भलौटिया और काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed