{"_id":"59821def4f1c1bcc1b8b48ce","slug":"11501699567-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- सिविल अस्पताल के इमरजेंसी ब्लॉक में लीकेज के कारण टपकने लगी छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- सिविल अस्पताल के इमरजेंसी ब्लॉक में लीकेज के कारण टपकने लगी छत
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी ब्लॉक की शुरूआत में भले ही मरीजों को काफी सहूलियत मिल रही हो, पंरतु इमरजेंसी ब्लॉक टपकती छत ने परेशानी बढ़ा दी है। इमरजेंसी ब्लाक की ओपनिंग को कुछ ही समय बीता है कि अचानक से दवाईयों के कमरे के बाहर छत से पानी टपकना शुरू हो गया है। कई दिनों से इमरजेंसी ब्लॉक में पानी की लीकेज के हालात बने हुए हैं, जबकि अस्पताल में मरीजों के लिए शुरू की गई एसी की सुविधा भी केवल दिन ही मिल रही है, परंतु रात के समय एसी की सुविधा को बंद कर दिया जाता है।
पाइप लाइन में लीकेज से टपक रहा पानी
इमरजेंसी ब्लॉक के ठीक ऊपर फ्लोर से गुजरने वाली पाइप लाइन के कारण इमरजेंसी ब्लॉक की छत टपकनी शुरू हो गई। पानी टपकने से जहां अस्पताल में पहुंचने वाले मरीज व तीमारदार तो हैरानी हैं ही, वहीं स्टाफ भी पानी टपकने की बात को लेकर काफी चिंतित है। संबंधित कर्मचारियों द्वारा पानी की पाइपलाइन में लीकेज होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। पानी टपकने के कारण मजबूरन स्टाफ को फर्श पर कपड़ा या पायदान रखकर
स्थिति को संभालना पड़ रहा है ताकि पानी टपकने से कोई मरीज चोटिल न हो सके। पानी टपकने के कारण इमरजेंसी ब्लॉक की दीवार में सीलन भी आनी शुरू हो गई है। ये सीलन लाखों की लागत से लागत से तैयार बिल्डिंग पर इन दिनों धब्बा बनी हुई है।
विज्ञापन
रात में नहीं मिल रही एसी की सुविधा
इमरजेंसी ब्लॉक में मरीजों की सहूलियत को देखते हुए एसी की सुविधा शुरू की गई है। दिन भर एसी से ब्लॉक का माहौल ठंडक भरा रहता है, परंतु कई दिनों से इमरजेंसी ब्लॉक में दाखिल मरीजों व तीमारदारों को रात के समय एसी की सुविधा नहीं मिल रही है। रात के समय एसी चलाने को लेकर कई बार अधिकारियों के संज्ञान में मामला भी डाला जा चुका है। हर बार मरीजों व तीमारदारों की शिकायत को नजरअंदाज किया जा रहा है। अस्पताल में दाखिल सोनिया, रोहित, अखिल, रजत का कहना है कि एसी की सुविधा पहले तो रात के समय मिलती है कि अचानक से कुछ दिनों से बंद कर दी गई है। वह स्टाफ को भी बोल चुके है कि एसी को लेकर, वह भी कोई ठोस कारण नहीं बता पा रहे हैं।