फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   रेल मोटर कार की जगह अब आधुनिक कोच की ट्रेन चलेगी

रेल मोटर कार की जगह अब आधुनिक कोच की ट्रेन चलेगी

Sun, 20 Jan 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
रेल मोटर कार की जगह अब आधुनिक कोच की ट्रेन चलेगी
अंबाला कैंट। रेल मोटर कार के स्थान पर अब कालका-शिमला नैरो गेज सेक्शन पर रेल मंडल द्वारा जल्द ही आधुनिक फर्स्ट क्लास एसी कोच युक्त ट्रेन चलाई जाएगी। इसके लिए रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है। ट्रायल के तौर पर ट्रेन को 26 जनवरी से 25 अप्रैल तक तीन माह के लिए चलाया जाएगा। इस ट्रेन में यात्रियों को कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। रेलवे द्वारा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कालका-शिमला रेलमार्ग पर कई नए कोच तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक रेलमार्ग पर ट्रेन नंबर 72451-52 रेल मोटर कार चलाई जा रही थी, जिसे बंद करने का निर्णय रेल मंडल ने लिया है। इस रेल मोटर कार के बदले आधुनिक एसी डीलक्स कोच वाली ट्रेन नंबर 52459-60 का संचालन रेलवे किया जाएगा। ट्रेन कालका रेलवे स्टेशन से सुबह पांच बजकर दस मिनट पर चलेगी, जो बडोग स्टेशन पर सुबह सवा सात बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन नौ बजकर पचास मिनट पर शिमला पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन शाम साढ़े पांच बजे शिमला से चलेगी जो रात सात बजकर 50 मिनट पर बडोग और रात्रि दस बजे कालका रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन के नए कोच में एसी सुविधा होगी। इसके अलावा कोच में वाशरूम, फलोरिंग, आकर्षक लाइट्स एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन


कोट:::
कालका-शिमला रेलमार्ग पर अब जनवरी से नई ट्रेन चलाई जाएगी, जिसके नए कोच डिजाइन किए गए हैं। इनमें यात्रियों के लिए कई सुविधाएं होंगी। इसके अलावा अन्य कोच भी बनाए गए हैं जिनका पर्यटक लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरि मोहन, सीनियर डीसीएम, अंबाला रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed