{"_id":"5ba2a78e867a557f220f9866","slug":"111537386382-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीकर्मियों ने काम का किया बहिष्कार, जेई ने स्टोर रूम के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीकर्मियों ने काम का किया बहिष्कार, जेई ने स्टोर रूम के बाहर दिया धरना
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कर्मियों ने किया काम का बहिष्कार, जेई ने स्टोर रूम के बाहर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। मांगों के लिए हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिप्लोना इंजीनियरिंग एसोसिएशन ने बुधवार को काम का बहिष्कार किया। साथ ही सभी जेई ने स्टोर रूम के बाहर धरना दिया। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि जेई व जेई-1 के खिलाफ हो रहे अन्याय पर इंसाफ और उनकी अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन हरियाणा के सभी विधायकों, एसडीएम व डीसी को सौंपा जा चुका है लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा। उन्होंने मांग की कि जेई से एसडीओ के पद पर पदोन्नति का कोटा 35 से 50 प्रतिशत किया जाए। सभी जेई को टाइम स्केल मिले। वेतन बढ़ाया जाए। बिजली निगमों में वर्तमान में कार्य दबाव के अनुसार पदों का सृजन किया जाए। इस दौरान अंबाला सर्कल में कार्यरत सभी जेई ने सरकार व निगम प्रबंधन की दमनकारी नीतियों का खंडन किया। एसोसिएशन ने कहा कि उनके धरने-प्रदर्शन के दौरान अगर आमजन को परेशानी होगी तो उसके जिम्मेदार निगम प्रबंधन व हरियाणा सरकार होंगे।