{"_id":"5b8452b442c7924632549d82","slug":"111535398580-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम में शामिल टुंडला मंडी, सुविधाएं गांवों से भी बदतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम में शामिल टुंडला मंडी, सुविधाएं गांवों से भी बदतर
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम में शामिल टुंडला मंडी में सुविधाएं गांवों से भी बदत्तर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। कहने को टुंडला मंडी का इलाका नगर निगम में शामिल है, मगर यहां सुविधाएं गांवों से भी बदतर हैं। टुंडला मंडी का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले खेड़ा मंदिर के समक्ष गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। गांव के लोगों में जिस मंदिर को लेकर आस्था बसी है उसी क्षेत्र में निगम द्वारा कोई सफाई अभियान नहीं चलाए जा रहे हैं जिस कारण क्षेत्र के निवासियों में भारी रोष है।
इलाका वासी नरेंद्र, सतीश, शिवम, प्रेमलता, कुसुम, दविंद्र आदि ने बताया कि वार्ड नंबर 12 में टुंडला मंडी का इलाका आता है, मगर यहां सुविधाओं के नाम पर लोगों को कुछ नहीं दिया जा रहा। उन्होंने बताया कि खेड़ा मंदिर के समक्ष नारकीय स्थिति बनी हुई है। यहां पर न तो सफाई है और न ही निगम कर्मी इस ओर आते हैं। कूड़ेदान तक नहीं रखा गया है जिस कारण निवासियों में भारी रोष है। उन्होंने बताया कि खेड़ा मंदिर में लोगों द्वारा अपने खर्च से इंटरलॉक टाइलें लगवाई जा रही हैं जबकि मंदिर का एक हिस्सा कच्चा है। उन्होंने बताया कि खेड़े के समक्ष पहले तालाब होता था, मगर अब यह गंदगी से अटा है और झाड़ियां व घास उगी हुई है। उन्होंने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम अधिकारियों के अलावा मंत्री अनिल विज के समक्ष भी गुहार लगाई गई है, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व में वार्ड पार्षद को भी समस्या से अवगत कराया गया था। केवल चुनाव के दिनों में इस ओर नेता आदि रुख करते हैं जबकि उसके बाद सब भूल जाते हैं। क्षेत्रवासियों ने यहां व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाने और नगर खेड़ा मंदिर के समक्ष जगह को पक्का करने की मांग नगर निगम से की है।
पूर्व में हुई थी सफाई
क्षेत्र के पूर्व पार्षद जरनैल सिंह माजरा ने कहा कि इलाके में सफाई व्यवस्था को लेकर पूर्व में अभियान चलाए गए थे। निगम को इस समस्या से अवगत कराया गया था और जेसीबी की मदद से सफाई करवाई गई थी। यदि अभी यहां समस्या है तो इस ओर निगम अधिकारियों का ध्यान लाया जाएगा ताकि यहां पर सफाई व्यवस्था बहाल हो सके।