{"_id":"5a81ed714f1c1bff388b7cd2","slug":"111518464369-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के सामने आरएसएस का कोई वजूद नहीं : अतुल महाजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के सामने आरएसएस का कोई वजूद नहीं : अतुल महाजन
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
सेना के सामने आरएसएस का कोई वजूद नहीं : महाजन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा सेना पर की गई टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेसियों ने रोष प्रकट किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतुल महाजन की अगुवाई में कांग्रेसी इकट्ठा हुए और सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत का पुतला फूंका। प्रदर्शन से पहले महाजन ने कहा कि आज देश में आतंकी सेना के कैंपों पर हमला कर रहे हैं और प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं पर हैं। जम्मू-कश्मीर में 56 इंच के सीने वाले बयान देने वाले भाजपाइयों की मिली जुली सरकार है। रोज सीमा पर सैनिकों पर हमले हो रहे हैं और ऐसे में जम्मू कश्मीर की सरकार सेना पर पत्थर बरसाने वालों के केस वापिस ले रही है। वहीं सीनियर कांग्रेस नेता रतनलाल टांक ने कहा कि आरएसएस चीफ ने सेना और आरएसएस का जो तुलनात्मक अध्ययन लोगों के सामने पेश किया है, वह शर्मसार करने वाला है जिस पर उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। भागवत ने सैनिकों का मनोबल गिराने का काम किया है जिसके लिए देश उन्हें कभी माफ नहीं करने करेगा। टांक ने कहा कि वह एक बार सीमा पर जाकर देखें कि सैनिक किन हालातों में रहकर हमारी रक्षा कर रहे हैं। भागवत का विवादों से पुराना नाता है और वह सुर्खियों में बने रहने के लिए ऊटपटांग बयान देते रहते हैं। परंतु अब उन्होंने देश की सेना पर टिप्पणी करके अपनी मानसिकता दर्शा दी है। कांग्रेस इसकी घोर निंदा करती है। इस अवसर पर मयंक कपूर, पंडित राजन शास्त्री, नवीन टुटेजा, राजकुमार सुंदरनगर, ललित कुमार शानू, आरपी टांडा, मोहित कुमार, सुरजीत सिंह, हैप्पी, तिलक राज, रिंकू मिर्जापुर, विकास, रामबाबू, कुलविंदर देवधर, अतुल खुराना, कल्लू पहलवान, लारेंस, पोपा पहलवान, प्रमोद शिवाला, राजेश कुमार, नीरज, अंकित, सुरेश सौदा, जय धीमान, बबलू, अशोक चांवरिया, बिल्लू, विनेश यादव, जंगशेर सिंह और मोहित कपूर आदि ने भी मोहन भागवत के बयान की निंदा की।