{"_id":"59821de54f1c1bcc1b8b48c5","slug":"111501699557-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"---तीन समाचार ---------------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
---तीन समाचार ---------------
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अंबाला-चंडीगढ़ रेलमार्ग पर सेंट्रल जेल पुल के निकट सुबह करीब आठ बजे व्यक्ति रेल लाइन क्रास कर रहा था जब वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी थाने के एएसआई राज कुमार ने बताया कि ट्रेन चालक ने सूचना दी थी कि ट्रैक पर व्यक्ति का शव पड़ा है। मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
महिला से मारपीट, घायल
अंबाला कैंट। बाजीगर कालोनी की रहने वाली महिला ने परिवार के ही अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। कालोनी निवासी परमजीत ने कहा कि वह घर पर ही थी जब विवाद के बाद उसके जेठ बलाती व अन्य ने उससे मारपीट की। घायल अवस्था में परमजीत को कैंट सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
स्कूल में देरी से पहुंचे बच्चे, बाहर निकाला
अंबाला कैंट। रंगिया मंडी स्थित राजकीय स्कूल में बुधवार देरी से पहुंचे बच्चों को स्कूल प्रबंधन ने घर वापस भेज दिया। मामले की जानकारी परिजनों को फोन पर देकर उन्हें स्कूल में बुलाया गया। स्कूल द्वारा अनुशासन कायम रखने के लिए देरी से आने वाले बच्चों का स्कूल में प्रवेश बंद कर दिया गया था। अक्सर स्कूल में बच्चे देरी से पहुंच रहे थे जिस वजह से यह निर्णय लिया गया। सूचना पाकर स्कूल में पहुंचे परिजनों को स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को समय पर स्कूल आने को लेकर सख्त हिदायतें दी।