फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   1,105 Youths in the District Overcome Drug Addiction; 175 Villages Become Drug-Free

Ambala News: जिले में नशे की लत से बाहर निकले 1105 युवा, 175 गांव हुए नशा मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
1,105 Youths in the District Overcome Drug Addiction; 175 Villages Become Drug-Free
पानीपत। नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के साथ साथ लोगों नशे की लत से बाहर भी निकाला गया। एक साल में पुलिस ने नशे की लत में फंसे 1,251 व्यक्तियों को चिन्हित किया था। जिनकी काउंसिलिंग कराकर करीब 1,100 को नशे की लत से बाहर निकाला। इनमें से ज्यादातर की उम्र 35 साल से कम है। इसे साथ ही जिले में 175 गांव और 35 वार्डों को नशा मुक्त करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन




जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस ने नशे के लिए अभियान शुरू किया था। जिसमें नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों को जागरूक कर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिससे नशा तस्करी के मामले में कमी हुई है। पुलिस ने तस्करों पर शिंकजा कसते हुए 2025 में 86 प्राथमिकी दर्ज कर 135 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था। जिनके कब्जे से बड़ी संख्या में नशे की खेप भी बरामद की गई थी। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 12 किग्रा चरस, 175 किग्रा गांजा, 155 ग्राम हेरोइन, 510 इंजेक्शन, 344 किग्रा पापी हस्क बरामद की थी। जिस कारण जिले में तस्करी के मामलों में गिरावट दर्ज की गई। वर्ष 2026 में तीन माह में नशा तस्करी के आरोप में 21 प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर 430 किग्रा गांजा, 465 ग्राम चरस छह ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
विज्ञापन





175 गांव नशा मुक्त किए गए



पुलिस ने गांव-गांव में नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें ग्रामीणों को नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। ज्यादा प्रभावित गांवों में ग्रामीणों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। जिले में 198 में से 175 गांवों को नशा मुक्त किया गया है। वहीं पानीपत और समालखा के 43 वार्ड में में से 35 वार्ड भी नशा मुक्त किए गए हैं। पुलिस ने जिले में 1251 व्यक्तियों को चिन्हित किया था। ये सभी पूरी तरह से नशे की लत की गिरफ्त में थे। सभी का डी-एडिक्शन सेंटर पर उपचार कराया गया। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा काउंसिलिंग कराई गई। जिसमें 1105 व्यक्तियों नशे की लत से बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन








फैक्ट फाइल



वर्ष 2025 में की गई कार्रवाई



प्राथमिकी -86



गिरफ्तार आरोपी-135



बरामदगी



गांजा-175 किग्रा



चरस-12 किग्रा



हेरोइन- 155 ग्राम



इंजेक्शन -510



अफीम-34 किग्रा



पोपी हस्क 3.44 किग्रा



स्मैक-130 ग्राम







वर्ष 2026 में हुई कार्रवाई-लगभग



प्राथमिकी अब तक-21



आरोपी गिरफ्तार-24

आंकड़े लगभग में








जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गांव-गांव में पहुंचकर टीम लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक कर रही है। खासतौर पर युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में ध्यान लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।



-भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed