फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   1.10 crore rupees will improve the appearance of six Rajiv Gandhi sports stadiums.

Ambala News: 1.10 करोड़ से सुधरेगी छह राजीव गांधी खेल स्टेडियमों की सूरत

Sat, 27 Dec 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 27 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
1.10 crore rupees will improve the appearance of six Rajiv Gandhi sports stadiums.
अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम ​​स्थित फुटबाल का मैदान। संवाद
अंबाला। वर्ष 2026 जिले के खिलाड़ियों के लिए सौगातों भरा रहेगा। ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए छह ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी खेल स्टेडियम की सूरत 1.10 करोड़ रुपये की लागत से सुधरेगी। बिचपड़ी स्टेडियम में 23 लाख, लाहा में 23 लाख, साहा का 24 लाख रुपये की लागत से मरम्मत का काम चल रहा है, जो पूरा होगा, इसके अलावा मोहड़ा स्टेडियम का 25 लाख, सरकपुर का 22 लाख, खतौली स्टेडियम में 38 लाख रुपये की लागत से मरम्मत का काम होगा, जल्द ही इसके टेंडर जारी किए जाएंगे। अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम परिसर में बने बॉक्सिंग रिंग के ऊपर 15 लाख रुपये की लागत से शेड डाला जाएगा, इसके अलावा जिले के 3 प्रमुख स्टेडियमों में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बिछाने की है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लेवल की ट्रेनिंग सुविधाएं मिल सकेंगी। यह ट्रैक अंबाला कैंट के बार हीरोज स्टेडियम, अंबाला शहर के राजीव गांधी खेल परिसर (सेक्टर-10) और शहजादपुर ब्लॉक के बड़ागढ़ स्टेडियम में बिछाया जाएगा।
विज्ञापन



राजीव गांधी खेल स्टेडियम में नजर रखेगी सात सदस्यीय कमेटी

छह ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी खेल स्टेडियमों पर नजर रखने के लिए विभाग की तरफ से सात सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में छह कोच व एक ड्राफ्टमैन को शामिल किया गया है। शहजादपुर के बिचपड़ी मैदान में बॉस्केटबॉल कोच सतीश कुमार, लाहा स्टेडियम में वालीबॉल कोच रमेश शर्मा, साहा स्टेडियम में जूडो कोच सुरिंद्र, खतौली स्टेडियम में जूडो कोच अशोक, मोहड़ा स्टेडियम में लॉन टेनिस के कोच सुखचेन, सरकपुर स्टेडियम में हॉकी कोच अमनदीप नजर रखेंगे, जबकि ड्राफ्टमैन गुलशन भी इस कमेटी में शामिल होकर सभी स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य पर नजर रखेगा।
विज्ञापन


डिस्ट्रिक डेवलपमेंट स्कीम के तहत 15 लाख से बनेगा बॉक्सिंग रिंग का हॉल


अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में चल रहे बॉक्सिंग रिंग का हॉल भी जल्द तैयार होगा। खिलाड़ियों की परेशानी को देखते हुए डिस्ट्रिक डेवलपमेंट स्कीम के तहत 15 लाख रुपये की लागत से हॉल का निर्माण होगा। जल्द ही इसका काम भी शुरू करवा दिया जाएगा। दरअसल, तीन साल से खिलाड़ी परेशान हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला कैंट के वारहीरोज स्टेडियम में बनाई जाएगी खिलाड़ियों के लिए जिम
अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में खिलाड़ियों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जिम लगाई जाएगी। साथ ही खेल विभाग की तरफ से छह कोच की कमी को पूरा करने के लिए मुख्यालय में पत्राचार किया जाएगा। इसके अलावा खेल नर्सरियों के छह साल से अटके पड़े उपकरणों की डिमांड को पूरा करने पर काम किया जाएगा। इस परेशानी से अलग-अलग खेलों के कोच के अलावा 600 खिलाड़ियों को भी मजबूरन पुराने उपकरणों की मदद से ही प्रशिक्षण लेना पड़ रहा है। छोटे-छाटे उपकरण तो जिला खेल अधिकारी अपने बजट से खरीद रहे हैं लेकिन खिलाड़ियों के लिए कई मुख्य उपकरण आज भी मौजूद नहीं है। जो नए साल में मिलेंगे।

नए साल पर लगेगी निर्माणाधीन वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम की निविदा
अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम निर्माणाधीन है। अभी तक फुटबॉल मैदान के साथ सिंथेटिक एथलेक्टिस ट्रैक पूरी तरह से तैयार नहीं हैए जबकि स्टेडियम काम भी अभी अधूरा है। पीडब्ल्यूडी की तरफ से नए साल 2026 में निविदा जारी की जाएगी ताकि साल के आखिरी तक इसका काम पूरा हो सके।

वर्ष 2025 की उपलब्धियां

- आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल सीजन) में अंबाला के दो खिलाड़ी करोड़ों रुपये में रिटेन हुए है। अंबाला कैंट निवासी दाएं हाथ के तेज-मध्यम गेंदबाज वैभव अरोड़ा को केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.80 करोड़ में रिटेन किया है। इसी तरह अंबाला कैंट के स्टाफ रोड निवासी लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज गुरजपनीत को सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स ने 2.02 करोड़ में रिटेन किया।
- अंबाला कैंट के शाहपुर निवासी हरनूर कौर ने बहरीन में हुए यूथ एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता था।
- अंबाला कैंट के लालकुर्ती निवासी अंजलि का चयन इंडिया की हैंडबॉल महिला टीम में हुआ था। ट्रक चालक राजकुमार की बेटी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। थाईलैंड में 24 से 28 नवंबर तक आयोजित हुई जूनियर महिला एशिया आईएचएफ ट्रॉफी जूनियर वूमेन कॉन्टिनेंटल फेज में भारत की टीम ने रजत पदक हासिल किया।
- अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में चल रहे बॉक्सिंग सेंटर की खिलाड़ी नितिका लाम्बा ने पहली बार खेले इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया था। नितिका ने यह पदक 48 किग्रा भार वर्ग में झटका था।
- फुटबॉल को जिंदा रखने के लिए फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी सामने आई। पिछले एक साल में सोसायटी की तरफ से चार बड़े टूर्नामेंट आयोजित करवाए गए, जो लगातार युवाओं में फुटबॉल का जोश भरने का काम कर रही है।


फोटो नंबर -
नए साल 2026 में छह ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी खेल स्टेडियमों की मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा ताकि गांवों से खिलाड़ियों की फौज तैयार हो सके। खिलाड़ियों के जिम, कोच की कमी व उपकरणों की खरीद आदि की जाएगी।
- राम स्वरूप, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी अंबाला

अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम स्थित फुटबाल का मैदान। संवाद

अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम स्थित फुटबाल का मैदान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed