फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   11 people injuerd in road accident at Ambala

Accident: अंबाला में तेज रफ्तार पिकअप ने टाटा मैजिक को मारी टक्कर, 11 लोग घायल, 4 पीजीआई रेफर

Sun, 27 Apr 2025 11:38 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 11:38 PM IST
सार

पंजोखरा साहिब से माथा टेककर लौट रहे परिवार की टाटा मैजिक को एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
11 people injuerd in road accident at Ambala
अंबाला सड़क हादसे में घायल बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला में हंडेसरा के नजदीक बूढ़ाखेड़ा गांव में रविवार रात 9 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप ने पंजोखरा साहिब से माथा टेककर लौट रहे परिवार की टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 8 बच्चों सहित 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अंबाला छावनी और सिटी के नागरिक अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। इनमें से टाटा मैजिक के चालक और तीन बच्चों को गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। कुछ परिजन घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अंबाला सिटी के एमएम सद्दोपुर अस्पताल ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहाली के हैं सभी घायल 

हादसा इतना गंभीर था कि टाटा मैजिक में सवार सभी 11 लोग चोटिल हो गए। घायलों में मोहाली के सयोली गांव निवासी 55 वर्षीय हजारा सिंह, उनकी पत्नी 50 वर्षीय बलविंद्र कौर, 29 वर्षीय कर्मजीत कौर, 15 वर्षीय सुखबीर सिंह, 11 वर्षीय हरप्रीत कौर, 12 वर्षीय गगनदीप कौर, 14 वर्षीय कर्मजोत, 11 वर्षीय कमलजीत सिंह, 12 वर्षीय हरमन, 12 वर्षीय मगनदीप, और 11 वर्षीय हरप्रीत शामिल हैं। हजारा सिंह, कमलजीत सिंह, हरमन, और गगनदीप कौर को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मोहाली के सयोली गांव निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि उनका भाई हजारा सिंह परिवार के साथ लोडिंग टाटा मैजिक में पंजोखरा साहिब माथा टेकने गया था। वापसी के दौरान, हजारा सिंह और सुखबीर सिंह गाड़ी के आगे बैठे थे, जबकि बाकी लोग गाड़ी के पीछे खुले हिस्से में खड़े थे। बूढ़ाखेड़ा गांव के पास अंधेरे में सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। घायल 11 वर्षीय हरप्रीत कौर ने बताया कि पिकअप चालक और उसके साथी शराब के नशे में थे। उन्होंने तेज गति से गाड़ी चलाते हुए टाटा मैजिक को सामने से टक्कर मारी। पुलिस ने इस आरोप की जांच शुरू कर दी है और पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की। 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों वाहनों का निरीक्षण किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की। प्रारंभिक जांच में पिकअप की तेज रफ्तार और संभावित नशे को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed