फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   11 days left in Holi, waiting time in trains starts crossing 100

Ambala News: होली में शेष 11 दिन, ट्रेनों में 100 के पार होने लगी वेटिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
11 days left in Holi, waiting time in trains starts crossing 100
अंबाला। होली में मात्र 11 दिन रह गए हैं और ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। इसका खामियाजा जनरल श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में आने वाले दिनों में उनकी यह परेशानी काफी बढ़ जाएगी, क्योंकि लंबी दूरी की ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या लगातार कम की जा रही है और एसी कोच की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है। ऐसे में एक बार फिर जनरल श्रेणी के यात्रियों को धक्का-मुक्की और भीड़-भाड़ के बीच ही सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अंबाला कैंट स्टेशन पर आने वाले ट्रेनों में भी यह हालात देखने को मिल रहे हैं। पहले जनरल टिकट लेने के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होने की जद्दोजहद और फिर ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग और महिला कोच पर कब्जा
बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे प्लेटफार्म 2 पर मुंबई जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस खड़ी थी और इस दौरान प्लेटफार्म 3 पर कटिहार जाने के लिए आम्रपाली एक्सप्रेस भी पहुंच गई। लेकिन दोनों ट्रेनों के जनरल सहित स्लीपर कोच पूरी तरह से भरे हुए थे। इस कारण यात्रियों को मजबूरन महिला व दिव्यांग कोच में सवार होना पड़ा। यहां भी उनकी आपस में कई बार नोक-झोंक हुई और बात हाथापाई तक भी पहुंच गई, लेकिन ट्रेन में ही सफर कर रहे कुछ प्रबुद्ध यात्रियों ने सूझ-बूझ का परिचय देकर हंगामा शांत करवा दिया।
एसी कोच में सक्रिय कोच अटेंडेंट
वहीं इस दौरान हैरानी करने वाला मंजर भी देखने को मिला। जिन यात्रियों के पास एसी का वेटिंग टिकट था, उनके साथ एसी कोच नंबर बी-9 में तैनात कोच अटेंडेंट मोल-भाव कर रहे थे कि 500 रुपये लेकर वो कोच में चढ़ सकते हैं, बशर्ते उन्हें दरवाजे पर ही बैठना होगा, न कि कोच के अंदर सीट मिलेगी। कुछ यात्रियों ने इस समझौते को स्वीकार कर लिया और वो ट्रेन में सवार हो गए।
ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति
अंबाला से वाराणसी जाने वाली ट्रेन नंबर 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 57 वेटिंग मिल रही है। इसी प्रकार 22318 हमसफर एक्सप्रेस में 21, 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस में 88, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल में 47, 13152 कोलकाता-एक्सप्रेस में 52, 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस में 87 वेटिंग मिल रही है। अंबाला से कटिहार जाने वाली ट्रेन नंबर 15656 कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस में 74, 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस में 82, गोरखपुर जाने वाली ट्रेन 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस में 119, 12204 सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस की चेयरकार में 18, मुंबई के लिए ट्रेन नंबर 12218 केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 68, 12472 स्वराज एक्सप्रेस में 94, 12904 गोल्डन टेंपल में 133, 22452 चंडीगढ़-बांद्रा एक्सप्रेस में 152, 12926 पश्चिम एक्सप्रेस में 109, 11058 अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस में 33, कटरा जाने वाली ट्रेन नंबर 22439 वंदे भारत में 95, 12413 अजमेर-जम्मूतवी में 45, 12207 जम्मू गरीबरथ में चार, 12355 अर्चना एक्सप्रेस में 33, 12237 बेगमपुरा में 47, 14661 शालीमार एक्सप्रेस में 21, 15651 लोहित एक्सप्रेस में 55, 13151 कोटा-जम्मूतवी में 73, 22461 श्रीशक्ति एक्सप्रेस में 62, 11077 झेलम एक्सप्रेस में 71, 12445 उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 49, 12919 मालवा एक्सप्रेस में 17, 14609 हेमकुंट एक्सप्रेस में 80 वेटिंग टिकट मिल रही है।
ये ट्रेनें दे सकती हैं राहत
रेलवे ने होली पर्व को लेकर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा भी कर दी है। कुछ ट्रेनों के संचालन को लेकर समय सारिणी जारी कर दी गई है। इसमें ट्रेन नंबर 04033 व 34 नई दिल्ली-शहीद कैप्टन तुषार महाजन-नई दिल्ली के बीच, 04075 और 76 नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली के बीच, 01654 व 55 कटरा-वाराणसी-कटरा के बीच, 04921 व 22 सहारनपुर-अंबाला-सहारनपुर और ट्रेन नंबर 04518 व 17 का संचालन चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ के बीच किया जाएगा। इन ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग शुरु हो गई है।

वर्जन
होली को लेकर काफी भीड़ रहती है। इसलिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन को लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है। कुछ ट्रेनों की समय सारिणी जारी हो चुकी है और कुछ की जल्द ही हो जाएगी। यात्री दैनिक ट्रेनों की जगह इन स्पेशल ट्रेनों की टिकट आसानी से बुक करा सकते हैं।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed