{"_id":"6362c271b8e62d6b302b6640","slug":"11-complaints-of-electricity-came-not-a-single-redressal-ambala-news-knl1262523131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की आईं 11 शिकायतें, एक का भी निवारण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की आईं 11 शिकायतें, एक का भी निवारण नहीं
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए बुधवार को अधीक्षक अभियंता वीके बरनवाल की अध्यक्षता में शिकायत निवारण बैठक हुई। अधीक्षक अभियंता कार्यालय में हुई इस बैठक में बिजली बिल ज्यादा आने, पोल व हाईटेंशन तार हटाने संबंधित करीब 11 शिकायतें आई। इस सभी शिकायतों को अधीक्षक अभियंता ने सुना। उन्होंने संबंधित एक्सईएन और एसडीओ को समाधान करने के निर्देश दिए।
शिकायत निवारण बैठक में सबसे ज्यादा पांच शिकायतें बिजली बिलों से संबंधित थी। इसमें बिजली बिल ज्यादा आने, समय पर न आने और एक साथ ज्यादा बिल भेजने की शिकायतें की गई थी। इसके अलावा हाईटेंशन तारें हटाने, नए मीटर लगाने व अन्य शिकायतें आई। सबसे ज्यादा शिकायतें ईस्ट डिवीजन से आई। इसके अलावा बब्याल, नंबर एक और नारायणगढ़ डिविजन से शिकायतें पहुंची हैं।
ये शिकायतें आई
एकता विहार निवासी लाभ सिंह ने शिकायत दी है कि उनके क्षेत्र में बिजली के हाईटेंशन तारें जा रही हैं। इनको हटाने का कार्य किया जाए। इस पर एसई ने एस्टीमेट बनाने व अन्य संबंधित कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सोनिया कॉलोनी वासी रमेश सिंह ने शिकायत दी कि उनका बिजली बिल काफी समय से गलत आ रहा है। वह इसको ठीक करवाने के लिए काफी समय से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन ठीक नहीं हो पा रहा है। इस पर एसई ने एसडीओ से चर्चा करते हुए समाधान करने के लिए कहा।
अरुण कुमार ने बताया कि उनके पास समय पर बिजली बिल नहीं पहुंच रहे हैं।
सोंड़ा गांव से आई बलविंद्र कौर ने भी बिजली बिल गलत आने की शिकायत दी।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रमेश चंद्र ने नया मीटर लगाने की मांग की। इस पर भी एसई ने एक्सईएन को निर्देश दिए।
रामगढ़ माजरा से आए अमरजीत ने बताया कि वह अपना डिवीजन चेंज करवाना चाहते हैं। एक्सईएन को समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए गए।
जेडी फार्म के राजीव वैद ने शिकायत दी कि उनके क्षेत्र में बिजली के खंभों की संख्या कम होने के कारण आए दिन तारों में चिंगारियां उठती रहती हैं। इस समस्या का समाधान किया जाए। इसको भी संबंधित डिवीजन के अधिकारियों को मुआयना करने के बाद समाधान करने के निर्देश दिए।
कब्बाड़ी बाजार निवासी शीतला अरोड़ा ने बिजली का कनेक्शन लगाने की मांग की। इस पर भी एसई ने एक्सईएन को समाधान के निर्देश दिए गए।
नरेश कुमार और मान सिंह ने गलत बिजली बिल आने की शिकायत दी। इस पर अधीक्षक अभियंता ने समस्या को सुनते हुए संबंधित डिवीजन के एसडीओ को समाधान का निर्देश दिया।
ठाकुरपुरा गांव निवासी तेजपाल ने मांग की कि उनके क्षेत्र के ट्रांसफार्मर को बदला जाए क्योंकि इस कारण उनके क्षेत्र में हादसा होने का डर है।