फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   102 development works will be carried out in 15 wards of the Zilla Parishad at a cost of Rs 6.96 crore.

Ambala News: जिलापरिषद के 15 वार्डों में 6.96 करोड़ से होंगे 102 विकास कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
102 development works will be carried out in 15 wards of the Zilla Parishad at a cost of Rs 6.96 crore.
अंबाला सिटी। जिला परिषद के 15 वार्डों में 6.96 करोड़ से विकास कार्य होंगे। 15 वार्डों में करीब 102 विकास कार्य के लिए एस्टीमेट पास हो चुके हैं। अब वार्डों में कार्य शुरू होंगे। दिसंबर माह में हुई बैठक में सदस्यों ने अपने वार्डों में विकास कार्य करवाने के लिए सूची सौंपी थी। इस सूची के बाद पंचायती राज विभाग ने कार्यों के एस्टीमेट तैयार किए और अब अप्रूवल के बाद कार्यों के शुरू होने पर मुहर लग गई है। वार्डों में पिछले करीब दो वर्ष से विकास कार्य रुके हुए थे। जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

जिला परिषद के सदस्यों ने बैठक में 877 नए कार्यों की सूची सौंप दी थी। इन कार्यों की लंबी सूची होने पर जिप की बैठक में प्राथमिकता के आधार पर कार्य दोबारा मांगे गए थे। इसके बाद वार्ड सदस्यों ने दोबारा कार्य दिए। सदस्यों की ओर से ग्राम पंचायतों में खिलाड़ियों को किट देनी, स्ट्रीट लाइट, चौपाल, गली-नाली, शेड, गोहर, वाटर कूलर, ई-रिक्शा, पानी के टैंक, डस्टबिन, बेंच लगवाने के कार्यों की डिमांड दी गई।
विज्ञापन

करीब 102 कार्यों के एस्टीमेट होने के बाद अब कार्य शुरू होंगे। वहीं, परिषद के पास करीब 24 करोड़ का बजट पड़ा है। वहीं, इन वार्डों में पहले जहां जिला परिषद सदस्य पहले 13 विकास कार्य करवा सकते थे, लेकिन अब वह 50 विकास कार्य करवा सकते हैं। जिला परिषद सदस्यों को 21 लाख तक के कार्य करवाने के लिए निविदा भी जरूरी नहीं है, जबकि इससे ज्यादा के बजट के कार्य निविदा से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जानिए किस वार्ड में कितने बजट के कार्य हुए अप्रूव
वार्ड बजट खर्च होगा
1 32 लाख
2 45 लाख
3 50 लाख
4 35 लाख
5 50 लाख
6 25 लाख
7 50 लाख
8 50 लाख
9 60 लाख
10 53 लाख
11 51 लाख
12 47 लाख
13 48 लाख
14 50 लाख
15 50 लाख
----
वर्जन

जिला परिषद की बैठक सदस्यों से विकास कार्य की सूची मांगी गई थी। उन कार्यों का एस्टीमेट तैयार होने के बाद कार्य शुरू हो गया है। सभी वार्डों में विकास कार्य करवाए जाएंगे।

मक्खन सिंह लबाना, अध्यक्ष, जिला परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed