फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   खिली धूप, खुले आसमान के नीचे सुखा रहे जीरी

खिली धूप, खुले आसमान के नीचे सुखा रहे जीरी

Wed, 26 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खिली धूप, खुले आसमान के नीचे सुखा रहे जीरी
तीन दिन बाद खिली धूप, खुले आसमान के नीचे सुखाई जीरी
विज्ञापन

फोटो------19 से 21
किसानों और आढ़तियों ने ली राहत की सांस
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। तीन दिन से बारिश की मार से बेहाल किसानों को मंगलवार को धूप खिलने के बाद कुछ राहत मिली। धूप से जहां लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा, वहीं किसानों ने खुले आसमान के नीचे जीरी सुखाकर इसे खराब होने से बचाने का प्रयास किया। किसानों ने आरोप लगाया कि मंडियों में धान के रखरखाव की उचित व्यवस्था न होने के कारण उनका धान भीग गया। इससे मार्केट कमेटी की ओर से की गई व्यवस्थाओं की पोल भी खुल गई है। किसान शहर अनाज मंडी में सड़क पर ही धान बिछाकर सुखाने में लगे रहे। वहीं मशीन में व छज से भी मजदूर धान को छानने के कार्य में जुटे रहे।
गेहूं की बोरियां का नहीं हुआ उठान
सिटी अनाज मंडी में गेहूं की बोरियों के उठान को लेकर आढ़तियों ने हैफेड को चेतावनी दी थी कि अगर 25 सितंबर तक उठान नहीं हुआ तो वह धरने पर बैठेंगे, लेकिन मंगलवार को भी बोरियां शैडों के नीचे लगी दिखीं।
विज्ञापन

फसलों के नुकसान की मांगी थी रिपोर्ट
बारिश से खराब फसलों के नुकसान को लेकर हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने गत दिवस अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि फसलों के नुकसान का आंकलन कर चार दिन के भीतर रिपोर्ट दें। फसलों के नुकसान को लेकर विशेष गिरदावरी के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed