फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मंडी गेट के पास बिक रहा नशा, नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस फेल

मंडी गेट के पास बिक रहा नशा, नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस फेल

Wed, 19 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
मंडी गेट के पास बिक रहा नशा, नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस फेल
मंडी गेट के पास बिक रहा नशा, थाना प्रभारी बोले, मेरी जानकारी में नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। कस्बे की अनाज मंडी गेट के पास कॉलोनी में कुछ तस्करों द्वारा नशीले पदार्थ बेचे जाने का धंधा जोरों पर चल रहा है। यहां नशीले कैप्सूल से लेकर अफीम, भुक्की गांजा व स्मैक तक बेची जा रही है, जिसमें कई मेडिकल स्टोर संचालक भी संलिप्त हैं। डीएसपी कार्यालय यहां से महज दस कदम पर है। बावजूद इसके यहां नशे का कारोबार फल-फूल रहा है।
जानकारी के अनुसार डीएसपी कार्यालय बराड़ा कार्यालय के पास कुछ तस्कर नशीले पदार्थों का कारोबार कर रहे हैं। वहीं मेडिकल स्टोर संचालक भी नशीले कैप्शूल, स्पाजमो पराक्सीवोन, परवोन फोर्ट व एल्प्रेक्स गोलियां बेच युवाओं को नशे का आदि बना रहे हैं। ये मेडिकल स्टोर संचालक व तस्कर पकड़े न जाएं, इस भय से नशीले पदार्थ अपने जानकार को बेचते हैं। तस्कर युवाओं को नशे का आदी बनाकर मोटा पैसा वसूल रहे हैं। स्थानीय निवासियों में रमेश कुमार, शेर सिंह, प्रदीप कुमार व जय ने बताया कि अनाज मंडी गेट के पास मेहनत करने वाले इस नशे के आदि हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के ड्रग कंट्रोलर भी इनको चेक नहीं करते। इस कारण इनके हौसले इतने बुलंद हैं कि ये धड़ल्ले से नशीले कैप्सूल बेच रहे हैं। बराड़ा में करीब दो साल से किसी भी मेडिकल स्टोर संचालक पर ड्रग कंट्रोलर की रेड नहीं हुई। हालांकि पुलिस ने दो बार नशीले कैप्सूल पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

यह मामले आए हैं सामने
गत दिनों में पुलिस ने बराड़ा के रहने वाले तस्कर दीपक कुमार से तीन हजार दो सौ व सुभरी निवासी जितेंद्र उर्फ जिंद्र से चार हजार कैप्सूल पकड़े थे। जून में पुलिस ने क्वालिटी चौक के पास एक युवक से 6 ग्राम स्मैक पकड़ी। पुलिस ने अधोया चौक से एक व्यक्ति से दो किलो 900 ग्राम चूरापोस्त पकड़ी थी, जबकि बराड़ा की जगता कॉलोनी निवासी राम स्वरूप से 5 किलो चूरापोस्त बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
मेरे संज्ञान में ऐसा मामला नहीं था। अगर इस चौक पर ऐसा हो रहा है तो जल्द ही तस्करों पर शिकंजा कसा जाएगा। नशीले पदार्थों के बेचने वालों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने पहले भी नशीले कैप्सूल बेचने वालों को पकड़ सलाखों के पीछे किया है।

-रमेश कुमार, थाना बराड़ा, प्रभारी।
बाक्स
नशे के प्रति लोगों में रोष, कार्रवाई की मांग
शहजादपुर। सोशल एक्टिविस्ट एवं अधिवक्ता धर्मवीर ढींडसा ने क्षेत्र में नशा बेच रहे लोगों पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि शहजादपुर सहित क्षेत्र के अधिकतर मेडिकल स्टोर पर नशीले कैप्सूल, नशे की गोलियां व नशे की शीशियां बेची जा रही हैं, वहीं प्रशासन को इस बारे जानकारी भी है लेकिन फिर भी नशा कारोबारी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। अधिकतर ढाबों पर चूरापोस्त व अफीम भी बिक रही है। ढींढसा ने कहा कि क्षेत्र में फैल रहे नशे के प्रति सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को एकजुट होना पड़ेगा। यदि कोई भी नशा बेचता पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करवा उसका सामाजिक बहिष्कार भी करना चाहिए। सरकार को भी चाहिए कि नशे के प्रति कठोर दंड बनाया जाए, जिससे युवा इस लत से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed