फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   धड़ों में बंटी कांग्रेस अलग-अलग करती रही रोष प्रदर्शन

धड़ों में बंटी कांग्रेस अलग-अलग करती रही रोष प्रदर्शन

Tue, 11 Sep 2018 01:25 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
धड़ों में बंटी कांग्रेस अलग-अलग करती रही रोष प्रदर्शन
कांग्रेस का बंद टांय-टांय फिस, हुड्डा-सैलजा गुटों में बंटे कांग्रेसियों ने किया अलग-अलग रोष प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट/सिटी। इनेलो के बाद कांग्रेस द्वारा किया गया बंद का आह्वान टांय-टांय फिस साबित हुआ। सोमवार को कांग्रेसी बाजार को बंद करवाने के लिए सड़कों पर तो उतरे, मगर उनके आगे बढ़ते ही दुकानदार पुन: दुकानें खोल रहे थे। कैंट में कांग्रेस धड़ों में बंटकर अलग-अलग प्रदर्शन करती रही तो सिटी में दुकानों को बंद करवाने के लिए दुकानदारों से कार्यकर्ताओं की मामूली बहस भी हुई।
कैंट में सोमवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते अधिकतर दुकानें बंद रहीं जबकि सिटी में अधिकतर दुकानें खुली रहीं। कांग्रेस द्वारा किया गया बंद का आह्वान लगभग बेअसर रहा। दूसरी ओर बाजारों में सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता उतर गए थे और विरोध प्रदर्शन करने लगे। सुबह कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और मोदी सरकार का पुतला भी फूंका। उनका आरोप था कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, मगर सरकार इस पर लगाम कसने में फेल साबित हो रही है। मोदी सरकार के समय पेट्रोल व डीजल सर्वाधिक कीमत पर पहुंच गया है। लोगों को राहत देने के लिए न ही सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटा रही है।
विज्ञापन

कैंट में कांग्रेस हुड्डा व सैलजा गुट में बंटी रही। दोनों धड़ों ने अलग-अलग विरोध प्रदर्शन किया। हुड्डा गुट से निर्मल सिंह के नेतृत्व में सदर बाजार चौक पर धरना दिया तो वहीं सैलजा समर्थकों ने विभिन्न बाजारों में प्रदेश प्रवक्ता वेणु अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया और विजय रत्न चौक पर मोदी सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
2014 में डीजल 46 रुपये का था, आज 72 का मिल रहा है : चित्रा
जिला कांग्रेस कमेटी अंबाला छावनी की ओर से सोमवार को सदर बाजार चौक से पूर्व मंत्री एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन सदर बाजार चौक से शुरू कर मेन सदर बाजार, हलवाई बाजार, बजाजा बाजार, कबाड़ी बाजार से होता हुआ राय मार्केट पेट्रोल पंप, ढिल्लों पेट्रोल पंप से होता हुआ मुलाना पेट्रोल पंप पर समाप्त हुआ। निर्मल सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने सदैव ही देश में अमन शांति की रक्षा के लिए आवाज उठाई है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव चित्रा सरवारा ने कहा कि 2014 में मिलने वाला 400 रुपये का सिलिंडर आज 800 रुपये से अधिक का मिल रहा है। तब डीजल 46 रुपये का था आज 72 रुपये का मिल रहा है। रुपया लगातार नीचे जा रहा है। इस अवसर पर लक्खी सिंह राणा, रतन लाल टांक, रमेश मारकन, रुचि शर्मा, गौरी शर्मा, अजय वालिया, आशा चौहान, श्याम मनचंदा, सुरेश त्रेहन, ओंकार नाथी, ब्रह्मपाल राणा, पवन बांगा, दर्शन दुआ, अविनाश, विजय, नरिंदर जैन, विनोद जोहर आदि मौजूद रहे।
-------
सरकार के सभी वादे झूठे साबित हुए : वेणु
वेणु अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह चमेली पुल से सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए कच्चा बाजार, कबाड़ी बाजार, डीसी रोड, निकलसन रोड से होते हुए निकले और विजय रतन चौक पहुंच कर मोदी सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान वेणु अग्रवाल ने कहा कि सरकार की सच्चाई सामने आ गई है सभी वादे झूठे साबित हुए हैं। पेट्रोल व डीजल रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है। इस दौरान नीलम शर्मा, संदीप अग्रवाल, मनीष राणा व अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------
मानव चौक पर बंद करानी चाही दुकानें तो दुकानदारों ने किया विरोध
सिटी में कांग्रेस कार्यकर्ता मानव चौक पर इकट्ठे हुए। रोष प्रदर्शन करते हुए शहर के पॉलिटेकिभनक चौक पर पहुंचे तथा यहां से वह सरकार के खिलाफ जैन बाजार, कपड़ा मार्केट, सराफा बाजार, जगाधरी गेट पहुंचे। मानव चौक पर कुछ कार्यकर्ताओं ने जब दुकानें बंद करानी चाही तो इसका मामूली विरोध दुकानदारों ने किया और दुकानें बंद नहीं की। पुराने सिविल अस्पताल चौक के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क के बीच टायर रख आग लगाई। पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा ने अपने 2014 चुनावी वादों के विरुद्ध सभी तरल व खाद्य वस्तुओं के दाम को दोगुना बढ़ाया है। रोजमर्रा की सभी चीजें जैसे दाल, आटा, सब्जी सभी अपने अधिकतम मूल्य पर है। आमजन इस सरकार के राज में भुखमरी का शिकार होने को मजबूर है। इस दौरान कांग्रेस नेता हिम्मत सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed