फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   कांग्रेस की सरकार बनते ही अंबाला छावनी को मिलेगा मेडिकल कालेज : हुड्डा

कांग्रेस की सरकार बनते ही अंबाला छावनी को मिलेगा मेडिकल कालेज : हुड्डा

Wed, 29 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की सरकार बनते ही अंबाला छावनी को मिलेगा मेडिकल कालेज : हुड्डा
कांग्रेस की सरकार बनते ही अंबाला छावनी को मिलेगा मेडिकल कालेज : हुड्डा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही अंबाला छावनी को मेडिकल कालेज का तोहफा दिया जाएगा। वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता निर्मल सिंह के आवास पर पहुंचे थे। हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान की बाजरा, कपास, धान, सूरजमुखी व सरसों आदि फसलें घोटालों की भेंट चढ़ गईं। सरकार के दावे के उलट गन्ना मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है जबकि हमने अपने समय में सहकारी व निजी गन्ना मिलों का कोई बकाया नहीं रहने दिया। सरकार तुरंत मिलों के बकाये का भुगतान करवाए। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस किसानों समेत सभी वर्गों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को जनक्रांति यात्रा के साथ विधानसभा में जोरशोर से उठाएगी, जिसमें गन्ना उत्पादकों का बकाया, कानून व्यवस्था का खस्ताहाल, बिजली-पानी की किल्लत, कर्मचारी व व्यापारियों की समस्या तथा दादूपुर-नलवी नहर व एसवाईएल नहर जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल हैं।

--------------
एसवाईएल नहर पर इनेलो का आंदोलन ड्रामा
हुड्डा ने कहा कि एसवाईएल नहर पर इनेलो का आंदोलन ड्रामा है। आज एसवाईएल नहर के निर्माण में जो रुकावट और देरी आ रही है, उसके लिए पूर्णतया इनेलो जिम्मेदार है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हरियाणा को कर्ज में डूबो दिया। वहीं हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि हुड्डा ने हर मामले में अंबाला छावनी के लोगों का साथ दिया है। उन्होंने लोगों की मुख्य मांग सिविल हॉस्पिटल के लिए बजट पास कर दिया था। दूसरी मुख्य मांग अंबाला छावनी को फ्री होल्ड करने की थी, जिसमें हुड्डा द्वारा कमेटी का गठन किया गया था जिसमें एक रिटायर्ड कमिश्नर व रिटायर्ड जज द्वारा अंबाला छावनी को फ्री होल्ड करने की प्रक्रिया हो सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया परंतु इस भाजपा सरकार आते ही उस कमेटी की रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं की।अंबाला छावनी की नगर निगम विस्तार सीमा में मात्र 90 रुपये गज पर अंबाला छावनी की 64 कॉलोनियों को भी एप्रूव्ड किया। इस अवसर पर फूल चंद मुलाना, कुलदीप शर्मा, विधायक उदयभान, ललित नगर, शकुंतला खटक, पूर्व विधायक आफताब अहमद, प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा, भीम सेन मेहता, सतविंदर राणा, कुलदीप वत्स, अशोक मेहता, बाह्मपाल राणा, हरीश शासन, दलीप चावला बिट्टू व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed