{"_id":"5aee0a314f1c1b56098b853f","slug":"101525549617-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ रोड कोठी में काम कर रहे पेंटर ने सांप को देख लगाई छलांग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ रोड कोठी में काम कर रहे पेंटर ने सांप को देख लगाई छलांग घायल
Updated Sun, 06 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टाफ रोड कोठी में काम कर रहा पेंटर सांप देखकर कूदा, घायल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
स्टाफ रोड स्थित कोठी की ग्रिल पर पेंट कर रहे पेंटर ने जैसे ही सांप को देखा तो उसने छलांग लगा दी। इसके बाद पेंटर गंभीर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। जंडली निवासी राजू (56) ने बताया कि वह पेंटर है और शनिवार को स्टाफ रोड स्थित कोठी में ग्रिल पर पेंट कर रहा था। ग्रिल पर पहुंचने के लिए वह सीढ़ी पर खड़ा होकर ग्रिल पर पेंट कर रहा था। इसी दौरान एक सांप सीढ़ी पर चढ़ने लगा। यह देख राजू घबरा गया और सीढ़ी के ऊपर से ही छलांग लगा दी। इसके बाद राजू का पैर डिवाइडर से टकरा गया और वह गंभीर अवस्था में घायल हो गया। इसके बाद ठेकेदार द्वारा घायल राजू को कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उसकी एड़ी में फ्रैक्चर है।