{"_id":"5ae37e304f1c1b5c098b6deb","slug":"101524858416-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- महिला को पहले दिखाया आईकार्ड, फिर सुरक्षा के लिए रूमाल में लपेटे जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- महिला को पहले दिखाया आईकार्ड, फिर सुरक्षा के लिए रूमाल में लपेटे जेवर
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर साढ़े सात तोला सोने के जेवर ठगे
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
मंदिर जा रही 55 वर्षीय एक महिला से शुक्रवार को चार बदमाश पुलिसकर्मी बनकर साढ़े सात तोले सोने के गहने ले गए। ठगों ने महिला को पहले एक आईकार्ड दिखाया और कहा कि ठगी की घटनाएं हो रही हैं, इस कारण रुमाल में जेवर सुरक्षित रख लें। महिला ने रुमाल में गहने रखे तो ठगों ने इसे बदलकर नकली गहनों वाला रुमाल महिला को थमा दिया, इसके बाद फरार हो गए। महिला ने जब रुमाल खोला तो उसे ठगी का एहसास हुआ, तुरंत घर पहुंची और मामले की जानकारी परिवार को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगी है जिसके आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
दवा कारोबारी पंजाबी मोहल्ला निवासी अशोक जैन की पत्नी प्रमोद जैन (55) रोजाना की तरह सुबह गुड़ बाजार स्थित जैन मंदिर में माथा टेकने जा रही थी। घर से जैसे ही वह दूसरी गली में पहुंची तो बाइक पर आए दो व्यक्तियों ने उन्हें रोका और कहा कि वह पुलिसकर्मी हैं। उन्होंने आईकार्ड दिखाए और कहा कि आजकल ठगी की घटनाएं हो रही हैं और वह अपने जेवर उतार लें। मंदिर में यह जेवर मत पहनकर जाएं। उन्होंने इसी बीच एक रुमाल निकाला और प्रमोद जैन से जेवर रुमाल में रखने को कहे। महिला उनके झांसे में आ गई और डेढ़ तोला सोने की चेन, पांच तोले के दो कड़े और एक तोले की अंगूठी उतारकर रुमाल में रख दी। इसी बीच एक ठग ने उन्हें बातों में लगाया और दूसरे ने रुमाल उनके हाथ में पकड़ा दिया। इसके बाद वह तुरंत बाइक पर सवार होकर चले गए। प्रमोद जैन ने जैसे ही रुमाल खोला तो उसमें कोई और कड़े व अन्य जेवर थे। वह उलटे पैर घर वापस लौटी और मामले की जानकारी परिवार को दी।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे चार बदमाश, घर से ही कर रहे थे पीछा
ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश प्रमोद जैन का उनके घर से ही पीछा कर रहे थे। यह खुलासा बाजार में एक दुकान पर लगे सीसीटीवी से हुआ है। फुटेज में साफ आया है कि दो बाइक सवारों ने पहले प्रमोद जैन को देख उनके पीछे बाइक लगाई व एक बदमाश बाइक से उतरकर पैदल उनके पीछे चल पड़ा। करीब चार मिनट बाद फुटेज में बदमाश फिर दिखे और इस दौरान उनके साथ एक अन्य बाइक पर दो और बदमाश दिखे जिनसे वह बात कर रहे थे। फुटेज से साफ हुआ है कि वारदात में चार बदमाश संलिप्त थे। परिवार ने यह फुटेज पुलिस को भी सौंपी है।
विज्ञापन
दिनदहाड़े ठगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस के भी हाथपांव फूल गए। कैंट थाना प्रभारी और सीआईए की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित परिवार से घटना का पूरा ब्यौरा लिया। पुलिस ने आसपास की दुकानों की फुटेज खंगाली। परिवार की निशानदेही के मुताबिक पुलिस के हाथ एक फुटेज लगी है जिसमें ठग दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस मामले में छानबीन कर रही है, सीसीटीवी फुटेज में कुछ आरोपी दिखे हैं जिनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। -विजय कुमार, एसएचओ, थाना अंबाला कैंट।