{"_id":"5ac7c81a4f1c1bbb618b5e03","slug":"101523042330-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडसाइड चेकिंग में वसूला 3.29 करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडसाइड चेकिंग में वसूला 3.29 करोड़ का जुर्माना
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडसाइड चेकिंग में वसूला 3.29 करोड़ का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त अंबाला कार्यालय ने वर्ष 2017-18 में रोड साइड चेकिंग के दौरान टैक्स चोरी के विभिन्न मामलों में 3.29 करोड़ रुपये की राशि कर आरैर जुर्माने के रूप में वसूल की है। उपआबकारी एवं कराधान आयुक्त रणधीर सिंह ने बताया कि गत वित्त वर्ष के लिए रोड साइड चेकिंग से कर और जुर्माना वसूल करने का लक्ष्य 1.50 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कार्यालय ने 119 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य हासिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस चेकिंग के लिए आबकारी एवं कराधान अधिकारी विपिन कुमार, सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी बिमला बांखड, निरीक्षक पवन कुमार सहित कर निरीक्षकों की टीम का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान 17 गाड़ियों का चालान किया गया, जबकि 14 गाड़ियों का मौके पर ही निपटान करके 52.38 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया। नियमों की अवहेलना करने पर अन्य वाहनों से भी नियमानुसार वसूली की गई।