फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   गर्मियां शुरू होते ही गहराई पेयजल समस्या

गर्मियां शुरू होते ही गहराई पेयजल समस्या

Fri, 06 Apr 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
गर्मियां शुरू होते ही गहराई पेयजल समस्या
गर्मी शुरू होते ही गहराई पेयजल समस्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट/नारायणगढ़। गर्मियां शुरू होते ही पेयजल समस्या भी गहराने लगी है। कैंट के शिवप्रताप नगर और नारायणगढ़ हलके के गांव भूरेवाला में पेयजल समस्या गहराती जा रही है। इससे लोगों में रोष है। बताया जा रहा है कि लोगों ने परेशान होकर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
कैंट के वार्ड नंबर-14 शिव प्रताप नगर में कुछ दिनों से पेयजल संकट गहरा रहा है। इसी को लेकर महिलाओं ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान मौजूद पूर्व पार्षद सिम्मी साहनी, रेखा, सुषमा गुप्ता, बाला रानी, कंचन शर्मा, अर्चना कुमारी, शारदा गर्ग, शबनम मालिक, प्रभा सैनी, रामचंद्र बालु, विजय अरोड़ा ,विजय प्रसाद, सुरेश शर्मा ने बताया कि गर्मी शुरू होने के साथ ही पेयजल संकट गहराने लगा है। इस संबंध में वार्ड पार्षद से भी कहा था। बताया कि इस बारे में पार्षद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने कहा कि जल्द ही यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें सरकार और जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मटका फोड़ कर प्रदर्शन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नारायणगढ़ के दो वार्डों में पेयजल संकट गहराया
अमर उजाला ब्यूरो
नायणगढ़। गर्मी के शुरू होते ही गांव भूरेवाला में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। वार्ड पांच और वार्ड सात के लोगों का कहना है कि गर्मी के शुरुआती दौर में यह समस्या है, तो भीषण गर्मी में क्या होगा। हालात यह हैं कि गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों में जसमेर सिंह, लोचना, सरोज बाला, सुदर्शना, संतोष कुमार, तरसेम कुमार आदि का कहना है कि गांव भूरेवाला में चार ट्यूबवेल हैं। इसके बाद भी पानी की समस्या हो रही है। एक सप्ताह हो चुका है। इस बारे में सरपंच को भी अवगत कराया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इस कारण हमें पीने के लिए पानी दूर से लाना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed