फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पिलखनी में हुए खूनी संघर्ष मामले में दो गिरफ्तार

पिलखनी में हुए खूनी संघर्ष मामले में दो गिरफ्तार

Thu, 03 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
पिलखनी में हुए खूनी संघर्ष मामले में दो गिरफ्तार
अंबाला कैंट। गांव पिलखनी में मंगलवार दो पक्षों में चली गोलियों के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी दर्शन सिंह व गुरमुख ङ्क्षसह निवासी गांव साहिबपुर को गिरफ्तार किया है। दोनों को अब वीरवार अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस इस समय कर रही है। इस मामले में गांव पिलखनी निवासी नरमैल सिंह ने शिकायत साहा थाने में दर्ज करवाई थी। उन्होंने बलजिंद्र, दलजिंद्र, गुरमुख सिंह, रणजीत सिंह, दर्शन सिंह, सर्वजीत सिंह, जसबीर सिंह व हरप्रीत सिंह के पर हत्या का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया था जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पिलखनी में मंगलवार को नरमैल सिंह बिजली निगम के जेई सुनील कुमार के साथ खेतों में बिजली के खंभे लगा रहे थे जब आरोपियों ने उनपर हमला बोल दिया था। इस दौरान दोनों पक्षों में फायरिंग हुई थी। करीब सात लोग इस दौरान घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed