{"_id":"67d7203b0feb4499f106d02d","slug":"10-roads-of-the-cantonment-will-be-built-with-five-crore-rupees-ambala-news-c-36-1-amb1001-139174-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पांच करोड़ रुपये से बनेंगी छावनी की 10 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पांच करोड़ रुपये से बनेंगी छावनी की 10 सड़कें
विज्ञापन
अंबाला छावनी में नन्हेड़ा से जीटी रोड की तरफ जाने वाली सड़क। संवाद
अंबाला। पांच करोड़ की लागत से छावनी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का स्वरूप बदलेगा। आचार संहिता हटते ही लोक निर्माण विभाग ने निविदा जारी कर दी है और जल्द ही काम शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से छावनी की अंदरूनी सड़कों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाली सड़कों का भी उद्धार किया जाएगा, जिससे कि स्थानीय लोगों की बरसों पुरानी समस्या का समाधान हो सके। सभी सड़कों का निर्माण तारकोल के मिश्रण से किया जाएगा। इस सुविधा का फायदा 32 वार्ड के निवासियों को मिलेगी और इससे उनका आवागमन भी आसान हो पाएगा।
इन सड़कों का होगा निर्माण
लोक निर्माण विभाग के अधीन अंबाला छावनी की रोड नंबर 171, 171, 216 व 230 का निर्माण 15.94 लाख की लागत से किया जाएगा। इसी प्रकार पंजोखरा से टूंडला लिंक रोड का निर्माण 33.92 लाख की लागत से, टूंडला से मंडी लिंक रोड 54.52 लाख, अंबाला काला अंब से मंडौर 28.97 लाख, अंबाला कैंट की रोड नंबर 52, 56, 62, 65, 154 और 234 का 72.77 लाख की लागत से, जीटी रोड से मच्छौंडा सड़क का निर्माण 37.27 लाख की लागत से, जीटी रोड से शाहपुर व मच्छौंडा 140.98 लाख, जीटी रोड से नन्हेड़ा और नन्हेडा से रंगिया मंडी की सड़क का निर्माण 24.95 लाख की लागत से, अंबाला कैंट से रंगिया मंडी सड़क का निर्माण 5.48 लाख की लागत से, अंबाला-जगाधरी रोड से मुनरहेड़ी और चंदपुरा रोड का निर्माण 11.19 लाख की लागत से और अंबाला काला अंब से पंजोखरा और पंजोखरा से धीरा माजरा तक 15.94 लाख की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा।
अधूरी परियोजनाएं भी होंगी शुरू
ट्विनसिटी में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग ने तैयार की थी। इनके काम भी शुरु हुए, लेकिन कार्य पूरे नहीं हो सके। अब इन परियोजनाओं को भी पूरा करने की योजना लोक निर्माण विभाग ने तैयार कर ली है। इसके तहहत अंबाला सिटी में अधूरे पड़े सरकारी कॉलेज का निर्माण, अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल के नजदीक डाॅक्टरों और कर्मचारियों के लिए स्टाफ क्वार्टर और 200 बेड का निर्माण, लखनौर साहिब में वेटरनरी ब्लॉक का निर्माण, अंबाला सिटी के लघु सचिवालय में प्रशासनिक ब्लॉक का निर्माण, अंबाला छावनी में आर्यभट्ट विज्ञान केंद्र का निर्माण शामिल है। इसके अलावा वार हीरोज स्टेडियम को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस व अपग्रेड करने का कार्य और चंदपुरा गांव में होम्योपैथिक कॉलेज का निर्माण को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
वर्जन
अंबाला छावनी विधानसभा में 10 सड़कों के निर्माण पर लगभग पांच करोड़ रुपये तैयार किए जाएंगे। इसकी निविदा जारी कर दी गई और जल्द ही काम भी शुरु करवा दिया जाएगा। इन सड़कों में अंबाला कैंट सहित ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं। नई सड़कों के बनने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अंबाला।